✍🏻 रिपोर्टर विक्रम कुमार नागेश गरियाबंद
मैनपुर – एसडीएम सूरज कुमार साहू आज जनपद पंचायत मैनपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत खोखमा ध्रुवागुढ़ी अधुरे स्कूल भवन के निरीक्षण मे पहुंचे इस दौरान नागरिको ने एसडीएम साहू को बताया कि यह निर्माण कार्य पिछले 4- 5 माह से अधुरे पड़े हुए है और इस ओर ग्राम पंचायत एवं निर्माण एजेंसी द्वारा ध्यान नही दिया जा रहा है जिस पर एसडीएम ने खोखमा के सचिव को फटकार लगाई और तत्काल निर्माण कार्य प्रारंभ करने का निर्देश दिया साथ ही निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ करने को कहा है। इस दौरान ग्राम अमलीपदर मे आदिशक्ति महिला समूह द्वारा मशरूम का उत्पादन किया जा रहा है जिसके निरीक्षण मे एसडीएम श्री साहू पहुंचे महिला समूह के सदस्यो ने बताया प्रतिदिन लगभग पांच किलो मशरूम उत्पादन होता है और प्रतिकिलो 200 रूपये के दर पर बिक्री किया जाता है। महिला स्व सहायता समूह के इस कार्य की उन्होने प्रशंसा किया। इस मौके पर जनपद पंचायत मैनपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी रूपकुमार धु्रव, पंचायत इस्पेक्टर राजकुमार ध्रुवा, विकासखण्ड खण्डस्त्रोत समन्वयक श्री नागे, विकासखण्ड चिकित्सा अधिकारी डाॅ गजेन्द्र ध्रुव उपस्थित थे।
