फिंगेश्वर पुलिस ने गिरफ्तार किया अपनी पत्नि की हत्या के आरोपी पति को

✍🏻 रिपोर्टर विक्रम कुमार नागेश गरियाबंद

गरियाबंद– जिला गरियाबंद के पुलिस कप्तान जे.आर. ठाकुर के दिशा-निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंद्रेश ठाकुर के मार्गदर्शन तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस गरियाबंद पुष्पेन्द्र नायक के पर्यवेक्षण में मामलें की गंभीरता को देखते हुऐ विशेष टीम गठित कर मामलें का जल्द से जल्द खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजने के सम्बंध में आदेशित किया गया था।
इसी कड़ी में थाना फिंगेश्वर पुलिस की सक्रियता से हत्या के आरोपी को पकड़ने में सफलता मिली हैं। मामलें में आरोपी द्वारा अपनी पत्नि की हत्या की बात को छुपाते हुऐ परिजनों को उसका सड़क दुर्घटना में घायल होना बताया तब परिजनों द्वारा ईलाज के लिये रेखा कंसारी को जिला अस्पताल महासमुंद में लेकर गये थे जहां डॉक्टर द्वारा चेक करने पर उक्त मृतिका को मृत होना पाये जाने की सूचना पर कोतवाली थाना महासमुंद में मर्ग क्र. 0/22 धारा 174 जा.फौ. कायम कर शव पंचनामा कार्यवाही में लिया गया था। बाद में बिना नम्बरी मर्ग डायरी थाना फिंगेश्वर को प्राप्त होने पर असल नंबरी मर्ग कायम कर जांच में लिया । प्रकरण में जांच दौरान व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मृतिका रेखा कंसारी की मृत्यु सड़क दुर्घटना में ना होकर किसी ठोस वस्तु से सिर में हत्या करने की नियत से वार कर किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा हत्या करना होना प्रतीत होने पर मौका गवाहों व गांव के लोगों से पूछताछ करने पर मृतिका के पति जवाहर लाल कंसारी को संदेह में लेकर कड़ाई से पूछताछ किया गया जिसने अपनी पत्नि मृतिका रेखा कंसारी पति जवाहर लाल कंसारी उम्र 45 वर्ष साकिन अमेठी थाना फिंगेश्वर की हत्या करना स्वीकार किया। आरोपी से कड़ाई से पूछताछ कर आरोपी का मेमोरेंडम कथन लिया गया जिसमें आरोपी ने बताया की वह पिछले 15 वर्षो से नशा का आदि था जो गांव के लोगों से नशे के लिये पैसे उधारी लिया था जिसे नही चुका पाने पर अपनी पत्नि की हत्या कर घर व जमीन को बेचकर उधारी पैसे को चुकाने की योजना बनाकर दिनांक 01/02/2022 के सुबह करीबन 04/00 बजे सागौन की लकड़ी से सिर में प्राण घातक वार कर हत्या करना स्वीकार किया है। आरोपी द्वारा अपराध स्वीकार करने पर अपराध घटित करना सबूत पाये जाने पर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में जेल भेजा गया है।
उक्त कार्यवाही में सहा.उप.निरीक्षक हुमन सिंह ध्रुव, स.उ.नि. हिमांचल ध्रुव प्र.आर. नेमीचंद पटेल, राजकुमार साहू, आरक्षक सुनील नेताम, नंद कुमार ध्रुव, की सराहनीय भूमिका रही।
गिरफ्तार आरोपी
जवाहर लाल कंसारी पिता घनाराम कंसारी उम्र 49 वर्ष साकिन अमेठी थाना फिंगेश्वर जिला गरियाबंद छ.ग.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *