भाजपा सुपेला मंडल ने मनाया समर्पण दिवस
प्रखर राष्ट्रवादी, उत्कृष्ट संगठनकर्ता, अंत्योदय एवं एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी सुपेला मंडल द्वारा श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया. सुपेला मंडल अध्यक्ष विजय जायसवाल की अगुवाई में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि को आज समर्पण दिवस के रूप में आयोजित कर संगोष्ठी का आयोजन किया गया. सर्वप्रथम पंडित जी के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलन किया गया. पंडित जी के जीवन दर्शन पर प्रकाश डालते हुए जिला महामंत्री शंकर लाल देवांगन जी सहित गौतम सिंह ठाकुर, पुरुषोत्तम देवांगन, रामगोपाल शर्मा ,मनोज तिवारी आदि प्रमुख वक्ताओं ने अपने मूल्यवान विचार कार्यकर्ताओं से साझा किए. कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री तूगेंद्र सिंह एवं आभार प्रदर्शन महामंत्री अखिलेश वर्मा द्वारा किया गया. उपरोक्त अवसर पर विशेष रूप से स्वाति गुप्ता, रमा राजपूत, दीपक भोंडेकर, उत्तम साहू, धनेश्वर चौहान, विवेक अग्रवाल ,यशवंत पारलेवार, अनिल सिंह, सुनील शर्मा सहित अनेकों कार्यकर्ताओं ने अपनी उपस्थिति प्रदान की. श्रद्धांजलि कार्यक्रम के पश्चात सुपेला मंडल द्वारा प्रदेश नेतृत्व द्वारा निर्देशित आजीवन सहयोग निधि का कार्यक्रम प्रारंभ कर मंडल में निवासरत पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से सहयोग निधि प्राप्त करने का कार्य भी प्रारंभ कर दिया गया
