पाटन। विकासखण्ड पाटन के ग्राम पंचायत पतोरा में आज भारत के ग्रामीण क्षेत्र में बने पहला नवनिर्मित मानव मल जल प्रबंधन इकाई(फिकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट) सक्शन मशीन एवं विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण समारोह का आयोजन आज 12 फरवरी की सुबह 10 बजे दुर्ग पाटन मुख़्य मार्ग के पतोरा के गौठान स्थल पर आयोजित किया गया है।
ग्राम पतोरा में बने फिकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट स्वक्छ भारत मिशन एवं वाटर एड इंडिया के सहयोग से बना है जो छत्तीसगढ़ के पहला प्लांट है।
लोकार्पण समारोह के मुख्य अतिथि प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल होंगे।अध्यक्षता आशीष वर्मा (ओ.एस.डी. मुख्यमंत्री) करेगे। विशेष अतिथि जवाहर वर्मा(अध्यक्ष जिला सहकारी केंद्रीय बैंक दुर्ग) अश्वनी साहू (अध्यक्ष कृषि उपज मंडी दुर्ग )श्रीमती शालिनी यादव (अध्यक्ष जिला पंचायत दुर्ग) अशोक साहू (उपाध्यक्ष जिला पंचायत दुर्ग),महेंद्र वर्मा (अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी),श्रीमती रामबाई सिन्हा (अध्यक्ष जनपद पंचायत पाटन),देवेन्द्र चंद्रवंशी (उपाध्यक्ष जनपद पंचायत पाटन), खिलेश मारकंडे (जनपद सदस्य पाटन),सालिक साहू (जोन प्रभारी),अंगेश्वर साहू (सेक्टर प्रभारी), सत्यनारायण राठौड़(मिशन डायरेक्टर एसबीएम ग्रामीण छ.ग.) होगे।
पतोरा की सरपंच श्रीमती अंजीता गोपेश साहू ने बताया कि इस मौके पर ग्राम पतोरा के 20 महिलाओं को सिलाई मशीन वितरणन किया जाएगा। पाटन क्षेत्र के 11 सरपंच का सम्मान जिनके द्वारा राज्य सरकार महत्वाकांछि योजना नरवा,गरवा,घुरूवा, बाड़ी के सफल क्रियान्वयन किया जा रहा है। पंचायत दुकान का लोकार्पण होगा जिसमें स्व सहायता समूह के महिलाओं द्वारा बनाये जाने वाले सभी उत्पादों की विक्रय एवं होटल का शुभारंभ होगा जिससे महिलाओं को मुनाफा मिल सके। गाँव के 12 समाज के प्रमुखों का सम्मान भी किया जाएगा।
पतोरा में आज भारत के ग्रामीण क्षेत्र में बने पहला फिकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट एवं विभिन्न विकास कार्यों का होगा लोकार्पण
