तनाव प्रबंधन के उपायों पर डॉ. स्वामी की एक दिवसीय व्याख्यान शाला

लोकेश्वर सिन्हा गरियबन्द
जिले के छुरा ब्लॉक में संचालित आईएसबीएम विवि के तत्वावधान में स्कूल लेवल के बच्चे जो हाईस्कूल एवं हायर सेकेंड्री स्कूल सर्टिफिकेट की परीक्षा की तैयारी में हैं। उनके लिए एक दिवसीय व्याख्यान सिरीज भाग-3 का आयोजन शास. हायर सेकेंड्री स्कूल मुन्गाशेर में आईएसबीएम विवि एकेडमिक डीन डॉ. एन कुमार स्वामी के नेतृत्व में हुआ।
इस शैक्षणिक कार्यक्रम का सुभारम्भ विद्यालय के पूर्व निर्धारित रूपरेखा के अनुसार हुआ। जिसमें विद्यालय के प्राचार्य कौशल चंद्राकर ने कार्यक्रम की भूमिका छात्र-छात्राओं के बीच रखा। कार्यक्रम के प्रमुख वक्ता डॉ. एन कुमार स्वामी ने स्कूली छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि, तनाव को हराने के लिए जरूरी है कि छात् अपने स्कूल की पढ़ाई, असाइनमेंट और कोर्सवर्क में टॉप में रहें। उन्हें पढ़ाई पर ध्यान देना चाहिए और आगामी परीक्षा नहीं होने पर भी अध्ययन के समय को अपने दैनिक कार्यक्रम का हिस्सा बनाना चाहिए। उनका उचित अध्ययन कार्यक्रम होना चाहिए और उन्हें उसका पालन करना चाहिए। पढ़ाई के साथ अप-टू-डेट रहने से छात्रों को तनाव-मुक्त तरीके से सीखने में मदद मिलेगी।
छात्रों को यह भी सीखना चाहिए कि समय का सही प्रबंधन कैसे करें। तनाव मुक्त जीवन जीने के लिए उन्हें समय प्रबंधन तकनीकों को अपनाना चाहिए। बहुत से छात्र अपनी पढ़ाई, शैक्षणिक कार्य या अन्य गतिविधियों में विलंब करते हैं, जिससे काम का ढेर लग जाता है और उन पर बोझ / तनाव बढ़ जाता है। इसलिए, अनावश्यक तनाव से बचने सभी काम समय पर पूरे करने चाहिए।छात्रों को तनाव से दूर रहने के लिए मेडिटेशन करना चाहिए। इससे उनका फोकस बढ़ता है। और वे किसी काम को बिना तनाव के आराम से पूरा कर सकते हैं। वे चाहे तो अपनी मनपंसद हॉबी के लिए कुछ समय निकाल कर तनाव मुक्त रह सकते हैं। छात्रों को यह भी सुनिश्चित करना चाहिए कि वे एक स्वस्थ दिनचर्या का पालन कर रहे हैं। उन्हें तनाव कम करने के लिए पर्याप्त आराम मिलना चाहिए। हर दिन कम से कम 6-7 घंटे सोना चाहिए। स्वस्थ भोजन करना और जितना हो सके जंक फूड से दूर रहें। इस आयोजन के दौरान छात्र-छात्राओं सहित विद्यालय के शिक्षकगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *