भगवानो बेहरा को सामाजिक जागरूकता लाने के क्षेत्र में उत्कृष्ठ कार्य हेतु ब्लाक प्रशासन की संयुक्त टीम की ओर से डिप्टी कलेक्टर, सी-ई -ओ, बी-ई -ओ, के कर कमलो द्वारा प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया।

✍🏻 रिपोर्टर विक्रम कुमार नागेश गरियाबंद

विकास खण्ड- देवभोग के अन्तर्गत ग्राम पंचायत- डूमरबहाल में विद्यालय परिवार और पंचायत के आम नागरिक, आंगनवाड़ी, मितानीन, स्वसहायता समूह, पंचायत पदाधिकारियों की एक दिवसीय जागरूकता शिविर- कोविड टीकाकरण, शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, माहवारी स्वच्छता, नारी जागरण, वृक्षा रोपण, नशा- उन्मूलन,गौ- संरक्षण- संवर्धन, योगासन प्राणायाम, आदि विषय को लेकर आयोजित थी।जिसमें मुख्य रूप से शिविर को मार्गदर्शन करने टी-आर- देवांगन डिप्टी कलेक्टर एवं अनुविभागीय अधिकारी- देवभोग
माननीय एम-एल-मंडावी- मुख्यकार्यपालन अधिकारी- देवभोग
माननीय- प्रदीप शर्मा- विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी देवभोग
नारंगे सर पी-ई -ओ उपस्थित होकर शिविर को रोचक, सुन्दर, सरल तरीके से उपस्थित शिविरार्थी का मार्गदर्शन किया। एवं
भगवानो बेहरा जी के द्वारा विकास खण्ड के क्षेत्र में अपना समय, श्रम, प्रतिभा के साथ लोगों को जागरूकता करने, नवाचार, एवं गायन, वादन, वक्तृत्व कला से बहुत ही रोचक एवं सुन्दर ढंग से जन जागरूकता कर रहे हैं, उनके समाज के प्रति उत्कृष्ठ कार्य के लिए ब्लाक के प्रशासन की संयुक्त टीम के द्वारा, डिप्टी कलेक्टर, सी-ई -ओ, बी-ई -ओ के कर कमलों द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानीत करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना किया गया।
इस अवसर पर शासकीय हाई स्कूल- डूमरबहाल के छात्रा द्वारा शिक्षक की कमी को लेकर शिक्षा में बाधित होने का समस्या बताई।
इस पर संज्ञान में लेते हुए विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी
प्रदीप शर्मा के द्वारा कुछ दिन के भीतर एक शिक्षक व्यवस्था करने की बात कही गई ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *