28 साल बाद कलेक्टर ने भूतपूर्व सैनिक को मिला न्याय

परमेश्वर कुमार साहू,गरियाबंद

गरियाबंद जिले के छुरा ब्लॉक के ग्राम अतरमरा निवासी दीपक कुमार सिन्हा (भूतपूर्व सैनिक )पिता रोहित कुमार सिन्हा को अपने ग्राम स्थित कृषि भूमि खसरा नंबर 216 के कुछ हिस्सों में अधीन ध्रुव पिता रामू राम ध्रुव ,संतोष साहू पिता शोभाराम साहू, लेखराम पिता द्वारिका सतनामी द्वारा विगत 28 वर्षों से कृषि भूमि को कब्जा कर कृषि कार्य कर रहे थे। जिसका न्यायालय छुरा अनुविभागीय अधिकारी गरियाबंद में 17 वर्ष तक के चलने के बाद दोनों जगह से आवेदक दीपक कुमार सिन्हा के पक्ष में न्याय मिला था जिसके बाद तहसीलदार छुरा द्वारा स्थल जांच कर 25 .12 .2021 को कब्जा दिलाकर धान बुवाई कराया गया था ।जिसके 1 सप्ताह बाद पुनः उक्त व्यक्तियों द्वारा जबरदस्ती कृषि भूमि पर अपना कब्जा किया गया जिसकी शिकायत थाना पांडुका में किया गया था लेकिन आवेदक दीपक सिन्हा को थाना से संतोषजनक मदद ना मिलने से वह कलेक्टर द्वारा चलाए जा रहे जनदर्शन में पुनः आवेदन किया। जिसका त्वरित संज्ञान लेते हुए कलेक्टर महोदया द्वारा संबंधित अनुविभागीय अधिकारी को पून: आदेश किया गया तथा अनुविभागीय अधिकारी द्वारा आर आई एवं हल्का पटवारी के द्वारा आज फिर से उक्त भूमि में भूतपूर्व सैनिक को कब्जा दिलाने पहुंचे थे ।आरआई से प्राप्त जानकारी के माध्यम से पता चला कि संबंधित भूमि मे अनावेदक संतोष साहू और लेखराम सतनामी को किसी भी प्रकार की कोई आपत्ति नहीं है तथा एक और अनावेदक अधीन राम ध्रुव जो शासन के आदेश को मानने से मना कर रहा है और वह स्थल जांच पर खुद उपस्थित ना होकर अपने परिवार के सदस्य बड़े भाई और अपनी बेटी को स्थल जांच टीम के समक्ष भेजे थे।हमारे न्यूज 24 कैरेट संवाददाता द्वारा अधीन ध्रुव से फोन के माध्यम से संपर्क कर उनका पक्ष जानना चाहा तो वह कलेक्ट्रेट गरियाबंद गए हुए हैं और वह छुरा तहसील और एसडीएम कार्यालय के द्वारा दीपक सिन्हा के पक्ष में जो न्याय हुआ है उसे मानने को तैयार नहीं है इस केस की सुनवाई अभी कमिश्नर में भी चल रहा है उसके बाद मैं कोर्ट भी जाऊंगा यह बात कही ।वहां उपस्थित ग्रामीणों के द्वारा पता चला कि अधीनध्रुव वर्तमान समय में ग्राम पंचायत अतरमरा के सरपंच जैसे संवैधानिक पद पर आसीन हैं फिर भी शासन के आदेश को मानने से मना कर रहा है। आर आई द्वारा स्थल जांच कर पंचनामा कराया गया जिसमें उपस्थिति गेवेंद्र साहू आर आई पांडुका ,रेनू ठाकुर हल्का पटवारी ,प्रधान आरक्षक ललित साहू ,महिला सैनिक सीमा वर्मा थाना पांडुका एवं ग्रामीणों की उपस्थिति में पंचनामा कराया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *