पतोरा मुक्तिधाम मार्ग हेतु अधिग्रहण किसानों की जमीन का मुआवजा मिला तीन सौ मीटर सड़क निर्माण में तीन करोड़ मुआवजा राशि सड़क निर्माण तेजी से ,कांग्रेस नेता अश्वनी की पहल रंग लाई


दुर्ग ग्रामीण लोक निर्माण मंत्री के क्षेत्र में फूटी कौड़ी नही और जनता को आर्थिक व मानसिक प्रताड़ना देने से भी अधिकारी बाज नहीं आ रहे।

उतई(सतीश पारख)..समीपस्थ पाटन विधानसभा, पाटन ब्लाक के ग्राम पतोरा के ग्यारह किसानों की जमीन राजस्व विभाग द्वारा मुक्तिधाम पहुँच मार्ग बनाने हेतु अधिकृत की थी।जिन्हें पाटन के एस डीएम विपुल गुप्ता ने कार्यालय में कृषक उपज मंडी दुर्ग के अध्यक्ष अश्वनी साहू की उपस्थिति में सभी किसानों को मुआवजा राशि का चेक वितरित किया गया। ज्ञात हो कि ग्राम पतोरा का मुक्तिधाम गांव से दो किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।यहां पर सड़क नही होने के कारण ग्रामीणों को अपने परिजनों को अंतिम सस्कार करने जाने में सड़क नही होने के कारण काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।पूर्व सरपंच अश्वनी साहू द्वारा भाजपा सरकार के पन्द्रह साल के कार्याकाल से मुक्तिधाम पहुँच मार्ग के निर्माण का प्रयास कर रहे थे ।लेकिन यह मांग पूरा नही हुआ ।लेकिन छग में काँग्रेस की सरकार व भूपेश बघेल के मुख्यमंत्री बनते ही गांव गांव में विकास की धारा बहने लगीं।जब श्री बघेल का प्रथम बार श्री हनुमान मंदिर के स्थापना दिवस में आये तब अश्वनी साहू व ग्रामीणों की मांग पर मंच से ही उन्होंने घोषणा की पतोरा के मुक्तिधाम सड़क निर्माण किसानो के मुआवजा सहित शीघ्र निर्माण होगा।अंततः किसानो व ग्रामीणों की मांग अब पूरी हो गई ही ।लोक निर्माण विंभाग के द्वारा मुआवजा सहित कुल तीन करोड़ की लागत से 3 सौ मीटर मुक्तिधाम पहुँच सड़क निर्माण कार्य पी डब्लु डी विभाग के द्वारा पूर्णता की ओर है।जिन किसानों को मुक्तिधाम पहुँच मार्ग हेतु मुआवजा मिला है।उसमें प्रमुख रूप से विजयकुमार 36 लाख 96 हजार 2 सौ 28 रुपये, सीता गुलशन 9 लाख 47 हजार 2 सौ 95,गांधी राम 7 लाख 33 हजार 3 सौ पचास,हेमराज 7 लाख 93 हजार 6 सौ अस्सी,कल्याण सिंह 10 लाख 65 हजार 65 रूपये, अश्वनी साहू 10 लाख 29 हजार 2सौ 20 रुपये,रामलखन 10 लाख 65 हजार 65 रूपये,सुखीराम 11 लाख 77 हजार 7 सौ 15 रुपये, वीरेन्द्र 10 लाख 75 हजार 3 सौ 5 रुपये, रूपेश 11 लाख 77 हजार 7 सौ पन्द्रह, रजवनतींन 22 लाख 18 हजार 15 रुपये है।
वही दूसरी ओर दुर्ग ग्रामीण में लोक निर्माण मंत्री लॉलिपॉप दिखा रहे.स्वयं का विधानसभा क्षेत्र और स्वयं लोक निर्माण मंत्री होते हुवे भी फूटी कौड़ी किसी को दिए बिना उल्टा लोक निर्माण अधिकारियों को खुली मनमानी और तोड़फोड़ की छूट देकर अपने ही निर्वाचन क्षेत्र की जनता के साथ दुर्व्यवहार कर रहे हैं ।उन्हे आर्थिक व मानसिक रूप से लोक निर्माण विभाग के अधिकारी भी प्रताड़ित कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *