वरिष्ठता सूची में विभिन्न त्रुटियों के निराकरण की मांग। विकासखंड शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया


पाटन। छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन ब्लॉक इकाई पाटन के प्रतिनिधी मंडल ने ब्लॉक स्तर में सहायक शिक्षक से शिक्षक एल.बी. हेतु जारी वरिष्ठता सूची त्रुटियों के सुधार हेतु विकासखंड शिक्षा अधिकारी टी.आर.जगदाले से दूरभाष में चर्चा कर सहायक ग्रैड 02 सिन्हा को ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञापन में छत्तीसगढ़ राजपत्र में जारी नियमानुसार शिक्षक lb संस्कृत हेतु स्नातक संस्कृत के साथ स्नातकोत्तर संस्कृत पात्रता धारी सहायक शिक्षकों को वरिष्ठता सूची में स्थान देने तथा वरिष्ठता सूची में व्याप्त त्रुटि के संबंध में दावा आपत्ति प्राप्त होने पर उसके उचित निराकरण व सहायक शिक्षकों के हड़ताल अवधि के लंबित वेतन को शीघ्र भुगतान करने की मांग की गई।
इस अवसर पर ब्लॉक उपाध्यक्ष राजकुमार बघेल, ब्लॉक सचिव चेतन सिंह परिहार, मनोज ठाकुर,अशोक साहू,मंगलू राम पारधी आदि सहायक शिक्षक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *