स्कूल शिक्षा विभाग ने जिला शिक्षा अधिकारी के बदले प्रभार,,दुर्ग के डीईओ प्रभास बघेल होंगे बालोद के प्रभारी डीईओ,,

रायपुर। छत्‍तीसगढ़ में स्कूल शिक्षा विभाग ने कई जिलों के जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) समेत अन्य अफसरों को इधर से उधर कर दिया है। इनमें डीईओ दुर्ग के प्रभास कुमार बघेल को प्रभारी डीईओ बालोद, सहायक जिला परियोजना अधिकारी समग्र शिक्षा दुर्ग के अभय जयसवाल को प्रभारी डीईओ दुर्ग, हायर सेकेंडरी स्कूल कोदागांव कांकेर के प्राचार्य टीआर साहू को प्रभारी डीईओ कांकेर, हायर सेकेंडरी स्कूल कामरौद बलौदा जांजगीर की प्राचार्य कुमुदिनी बाघ द्विवेदी को प्रभारी डीईओ जांजगीर चांपा के पद पर पदस्थ किया गया। डीईओ जांजगीर चांपा के डीके कौशिक को डीईओ बिलासपुर के पद पर, डीईओ बिलासपुर के एस .के .प्रसाद को संभागीय संयुक्त संचालक कार्यालय बिलासपुर के उप संचालक पद पर, डीईओ सक्ती  मीता मुखर्जी को संयुक्त संचालक लोक शिक्षण कार्यालय रायपुर में पदस्थ किया गया है। इसी तरह विकास खंड शिक्षा अधिकारी डभरा के भारत लाल खरे को प्रभारी डीईओ सक्ती में पदस्थ किया गया है।

सहायक संचालक लोक शिक्षण बस्तर के अशोक कुमार पटेल को प्रभारी डीईओ काेंडागांव, लोक शिक्षण संचालनालय के उपसंचालक गिरधर मरकाम को संयुक्त संचालक लोक शिक्षण दुर्ग संभाग के उप संचालक पद पर, लोक शिक्षण संचालनालय के उपसंचालक आरएल ठाकुर को डीईओ राजनांदगांव, डीईओ राजनांदगांव के एचआर सोम को लोक शिक्षण संचालनालय रायपुर के उप संचालक पद पर पदस्थ किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *