उतई ।नगर पंचायत उतई के आम बाजार एवम मवेशी बाजार में लगे हुए हाई मास्क लाइट कई महीनो से बंद पड़े है। हाई मास्क लाइट बंद हो जाने से आसपास के नागरिकों व व्यापारियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है लोगो को सुविधा देने के उद्देश्य से लगाया गया हाई मास्क लाइट खोखला डिब्बा बन रह गया है।आम बाजार में लगे हाई मास्क लाइट सब्जी दुकान लगाने व्यापारियों के लिए बेहद उपयोगी है जिससे आसपास के दुकानों को उससे रोशनी मिल जाती थी लेकिन अभी परेशानी हो रही है उसी प्रकार मवेशी बाजार में लगे हाई मास्क लाइट मवेशी व्यापारियों के लिए ,कबड्डी खिलाड़ियों को प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए उचित था मगर अभी इसका कोई फायदा नही मिल रहा है।नगर प्रशासन द्वारा इन दोनो हाई मास्क को सुधार कर लोगो को सुविधा प्रदान करने की निहायत जरूरत है।
नगर पंचायत उतई के आम बाजार एवम मवेशी बाजार में लगे हुए हाई मास्क लाइट कई महीनो से बंद
