रोशन सिंह@ उतई।नेहरू युवा केंद्र एवं युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा कोरोना जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत दिनाँक 05 फरवरी 2022 को ‘‘जल जागरण अभियान के अंतर्गत युवाओं का प्रशिक्षण’’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम के अंतर्गत लगभग 50 युवाओं को नेहरू युवा केंद्र, दुर्ग के मास्टर टेªनर श्री जीतेन्द्र सोनी द्वारा जल संरक्षण एवं जल के दोहन के विषय में जागरूक किया गया, साथ ही भविष्य में जल को लेकर होने वाली समस्याओं से भी अवगत कराया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन माननीय विधायक, दुर्ग शहर श्री अरूण वोरा जी ने किया। उपरोक्त कार्यक्रम के विषय में अपने विचार रखते माननीय मुख्य अतिथि महोदय ने कहा कि ‘‘जल है तभी कल है, बिना जल के हम अपने भविष्य के विषय में सोच भी नहीं सकते हैं। उसके लिए किसी विशेष प्रयास की आवश्यकता नहीं है वरन् हम अपने छोटे – छोटे प्रयासों से भी जल को संरक्षित कर सकते हैं।’’
कार्यक्रम में नवगठित कुछ युवा मण्डलों को भी खेल सामग्री का वितरण किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला युवा अधिकारी श्री नितिन कुमार शर्मा ने की। कार्यक्रम में आदित्य भारद्वाज, मीडिया प्रभारी, शौर्य युवा संगठन, आदर्श ग्राम कोड़िया एवं दुर्ग जिले के सभी स्वयं सेवक मुख्य रूप से उपस्थित थे। समस्त जानकारी श्रीमती आरती मिश्रा, लेखा एवं कार्यक्रम, नेहरू युवा केंद्र, दुर्ग ने दी।
कोरोना जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत ‘‘जल जागरण अभियान के अंतर्गत युवाओं का प्रशिक्षण दिया गया
