कांकेर। 6 फरवरी को एक दुल्हन, शादी के बाद विदा तो दूल्हे के साथ हुई, लेकिन भाग निकली अपने प्रेमी के साथ। यह घटना कांकेर की है प्रेमी के साथ भागने के लिये उसे व्हॉट्सएप पर अपनी लाइव लोकेशन भी भेजती रही। फिर बीच रास्ते टॉयलेट के बहाने फरार हो गई। सूचना के बाद प्रेमी एवं प्रेमिका को मानपुर थाना पुलिस ने नाकाबंदी कर पकड़ लिया। युवक को हिरासत में लिया है और युवती को परिजनों को सौंप दिया गया है।
दरअसल, यह पूरी कहानी है दंतेवाड़ा निवासी आरती सहारे और बस्तर के बकावंड निवासी विकास गुप्ता की। दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था, लेकिन परिजन शादी के लिए तैयार नहीं थे। उन्होंने आरती के बालिग होते ही उसकी शादी महाराष्ट्र के सांवरगांव के एक युवक से तय कर दी।
