पाटन। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सुपुत्र चैतन्य बघेल एवं पुत्र बधू ख्याति के शादी के बाद आज पाटन में आशीर्वाद समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें पाटन विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गांव के आमजन शामिल हुए। दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के ग्राम डूंडेरा निवासी छत्तीसगढ़ी लोक गायक खुमान सिंह यादव, मुकुंद राम यादव, पत्रकार व पर्यावरण कार्यकर्ता रोमशंकर यादव एवं हिमशिखा यादव भी समारोह में शामिल हुए यादव परिवार की ओर नव दंपत्ति को बंगला का पौधा भेंटकर बधाई दी गई।
डुंडेरा के यादव परिवार द्वारा मुख्यमंत्री के पुत्र-पुत्रवधू को बंगला पान का पौधा भेंट किया गया
