डॉ.भजन सिंह छाबड़ा होंगें पाटन कालेज के प्राचार्य,,,


पाटन–शासकीय चन्दूलाल चन्द्राकर पी जी कालेज के नए प्राचार्य डॉ. भजन सिंह छाबड़ा होंगे श्री छाबड़ा शासकीय काव्योपाध्याय हीरालाल महाविद्यालय अभनपुर से स्थान्तरित होकर पाटन आ रहे है ज्ञात हो कि 2018 में तत्कालीन प्राचार्य श्रीमती कल्पना शर्मा ने स्वेक्षिक सेवानृवित ले लिया था तब से पाटन महाविद्यालय का प्राचार्य पद रिक्त रहा इस दौरान सीनियर प्रोफेसर डॉ शोभा श्रीवास्तव ने प्रभारी प्राचार्य का कार्यभार बखूबी निभाया उन्होंने इस दौरान महाविद्यालय के बेहतरी के लिये विभिन्न कार्य के लिये प्रस्ताव भेजा जिससे कालेज के कार्य सुचारू रूप से संचालित हुआ जनभागीदारी अध्यक्ष एवं नपा अध्यक्ष भूपेंद्र कश्यप ने कॉलेज में रिक्त प्राचार्य के पद में डॉ छाबड़ा के नियुक्ति पर मुख्यमंत्री का आभार माना है एवँ नए पदस्थ प्राचार्य से स्टाफ एवँ जनप्रतिनिधयों के साथ तालमेल बिठाकर कार्य करने उम्मीद रखते हुए शुभकामना दी है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *