डॉ राजेश पांडेय उतई कॉलेज के नए प्राचार्य प्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग ने दी नवीन रिसाली कालेज की भी जिम्मेदारी


उतई(सतीश पारख)… शासकीय दानवीर तुलाराम महाविद्यालय के नए प्राचार्य डॉ राजेश पांडेय होंगे।वर्तमान में पांडेय जामुल कालेज में पदस्थ रहे ।उनकी बेहतर कार्यक्षमता को देखते हुवे उन्हे उतई कॉलेज के साथ नवीन रिसाली कालेज की भी जिम्मेदारी दी गई है। वो कमला कॉलेज राजनांदगांव के प्राचार्य की भी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। कमला कालेज राजनांदगांव की कब्जे की 53 एकड़ जमीन खाली करवाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही हैं।दुर्ग यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार की भी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *