चैतन्य बघेल एवं ख्याति के विवाह उपरांत आशीर्वाद समारोह एवँ स्वरूचि भोज में राज्यपाल सहित पहुंचेंगे पाटन के आमजनता,,


पाटन–मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सुपुत्र चैतन्य बघेल एवं पुत्र वधु ख्याति के विवाह उपरांत आशीर्वाद समारोह एवँ स्वरूचि भोज के लिये पाटन के रेस्ट हाउस के पीछे मैदान में विशाल पंडाल लगया गया है पुराने एवं नए रेस्ट हाउस को सुनहरे लाइट से सजाया गया है आशीर्वाद समारोह एवँ स्वरूचि भोज की व्यवस्था की गई है जिसमे छत्तीसगढ़िया भोजन के साथ साथ चाइनीज,पंजाबी व्यजन के अलावा गुपुचुप,आइसक्रीम एवँ मिठाई भी रखा गया है भोजन के पंडाल में जनता को परेशानी नही हो इसके लिये पंडाल को जोन में विभक्त किया गया है जिसमे अलग अलग प्रभारी नियुक्त किया गया है जो आम जनता के भोजन सुविधा का ध्यान रखेंगे ,, राज्यपाल सहित अन्य वीआईपी के आने के सम्भावना को देखते हुए सुरक्षा तगड़े इंतजाम किए गए है नगर में चारो ओर बीते रात से पुलिसिया गस्त जारी है आयोजन स्थल में भी बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है,
पार्किंग व्यवस्था–दुर्ग भिलाई की ओर से आने वालों के लिये पेट्रोल पंप के आसपास, सावनी, आमापेंड्री,बठेना,चन्गोरी के तरफ से आने वालों के लिये सतनाम भवन ,तुलसी सिकोला,सोनपुर,तरीघाट की ओर से आने वालों के लिये मंडी प्रागण, पुराना बस स्टैंड ,रानीतराई, तेली गुंडरा,मटिया, की तरफ से आने वालों के लिये नए बस स्टैंड में व्यवस्था की गई है ,,पन्दर ,भरर,जामगांव आर से आने वालो के लिये निर्माणधीन नकटा बांध के आसपास किया गया है ,,आम जन एवं कार्यकर्ताओ के विश्राम के लिये वीर नारायण सिंह भवन,कुर्मी भवन जैसे भवन के भी इंतजाम किए गए है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *