कटघोरा—। शादी समारोह से वापस लौट रही बारातियों से भरी टाटा एस वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई। वाहन में 14 लोग सवार थे। हादसे में बच्चे समेत एक दर्जन लोग घायल हो गए है। इसमें एक महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है।घटना कटघोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहनपुर आछीदादर के पास घटित हुई। सभी घायलों को 108 व 112 की मदद की मदद से सामुदायिक स्वास्थ केंद्र कटघोरा लाया गया है। बताया जा रहा है कि वाहन में सवार सभी महिलाएं ग्राम भेलवाटिकरा शादी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गई थी और वहां से विजयनगर अपने घर वापस लौट रहे थे। तभी मोहनपुर के पास पुल के समीप वाहन अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद घायलों की चीख- पुकार मच गई। आवाज सुनकर राहगीरों की मदद से सभी घायलों को बाहर निकाला गया और तत्काल अस्पताल के लिए रवाना किया गया जँहा घायलों का उपचार जारी है। इस मामले में कटघोरा पुलिस का कहना है कि दुर्घटना की शिकायत मिली थी, पर रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई। प्राथमिक उपचार के बाद सभी लोग अपने- अपने घर चले गए।
