रायपुर। धन्नू साहू को समाज में पूर्व में मिले दायित्व को पूरी निष्ठा एवं पूरी क्षमता के साथ सामाजिक हित में निर्वहन को देखते हुए संभागीय युवा प्रकोष्ठ रायपुर के अध्यक्ष प्यारे लाल साहू ने संभागीय उपाध्यक्ष के पद पर पदोन्नत करते हुए एक बड़ी जिम्मेदारी प्रदान की है। वही पलौद नया रायपुर निवासी सूरज साहू को भी उनके पूर्व में मिले दायित्व को समाज हित में पूरी प्रतिबद्धता एवं कर्मठता से निर्वहन को देखते हुए संयुक्त महामंत्री के पद पर पदोन्नत किया गया है।
धन्नू साहू एवं सूरज साहू ने अपनी नियुक्ति पर संभाग अध्यक्ष एवं समाज के वरिष्ठ जनों का आभार व्यक्त करते हुए सामाजिक हित में सामाजिक दायित्वों को पूरी कर्मठता एवं निष्ठा के साथ निर्वहन करने का भरोसा दिलाया है।
धन्नु को उपाध्यक्ष एवं सूरज को संयुक्त महामंत्री बनाए जाने पर समाज के लोगों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।बधाई देने वालों में मोतीलाल साहू, प्रवीण साहू, संदीप साहू, ओम प्रकाश साहू, प्यारे लाल साहू, रूप सिंह साहू, चंद्र प्रकाश साहू प्रकाशमणि साहू, ललित साहू, नीरज साहू, विनय साहू, नंदू साहू, पोषण साहू, प्रवेश साहू,रवि साहू, सुखराम साहू, अनिल साहू, द्वारिका साहू, भीष्म साहू, रोशन साहू,जितेंद्र साहू, तारेश साहू,ओम साहू, रामेश्वर साहू, डॉ. द्वारिका साहू, हीरा लाल साहू, लक्ष्मण साहू दिलीप साहू, दीपक साहू, डॉ पुनीत साहू, डॉ दिनेश साहू, रूपेंद्र साहू, डॉ डीपी साहू, पुकेश साहू, यादराम साहू, यादराम साहू शामिल है।
धन्नू साहू एवं सूरज साहू को साहू समाज युवा प्रकोष्ठ में मिली बड़ी जिम्मेदारी
