रिलायंस फाउंडेसन द्वारा खुड़मूड़ी के महिला किसानों को दी गई जैविक खेती करने की प्रशिक्षण

पाटन । विकासखण्ड पाटन के ग्राम – खुडमूडी में महिला किसानो को रिलायंस फाउंडेशन द्वारा प्रशिक्षण और प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमे रेखचंद साहू द्वारा बताया गया की कैसे हम जैविक विधि से खेती कर सकते है, रेखचंद साहू ने बताया की मिट्टी में सूक्ष्म जीवाणु की कमी के कारण हमारी फसल उत्पादन में कमी आ रहा है जिनके लिए हम जैविक विधि से गाय की गोबर और गौमूत्र की सहायता से जीवामृत बनाकर मिट्टी में जीव की बढ़ोतरी कर मिट्टी को उपजाऊ बना सकते है जिनसे फसल की वृद्धि हो सके और गौमूत्र से भी बुवाई से पूर्व बीज उपचार की तरीका बताया ताकि किसानो की फसल उत्पादन अच्छा हो जिसमे बताया गया की बीज को कैसे उपचारित करें बीज उपचार के लाभ की जानकारी दिए जैसे मिट्टी और बीज के रोगजनकों और कीटों के विरुद्ध, अंकुरित होने वाले बीजों तथा अंकुरों की सुरक्षा प्रदान करता है साथ ही प्रारंभिक और समान रूप से विकास होना ।
रेखचंद साहू ने बताया की किसान अपने खेतों में गोबर खाद का उपयोग करे। जिनसे जमीन की उर्वरा शक्ति बनी रहे और ओर मिट्टी में रसायन का उपयोग कम हो। रेखचन्द साहू जी ने महिला किसानों को सलाह दिया की अपने खेतों में पैरा को जलाए नहीं बल्कि उनको डी- कंपोजर से कंपोज कर खाद बनाए और अपने खेतों को उपजाऊ बनाए और अच्छी उत्पादन ले l
जिसमे जिज्ञासा और समृद्धि स्वयं सहायता समूह की 30 महिला किसान सम्मिलित हुए और इस पुरे कार्यक्रम का लाभ उठाया जिसमे रेखचंद साहू, प्रोजेक्ट मैनेजर मिथलेश साहू और डायमंड साहू उपस्थित रहे ।
साथ ही रिलायंस फाउंडेशन के टोल फ्री नंबर 1800-419-8800 की जानकारी दिया जिसमे किसान कृषि, पशुपालन और मौसम सम्बंधित समस्याओ की जानकारी प्राप्त कर सकते हैँ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *