बेमेतरा. कृषि उपज मंडी प्रांगण बेमेतरा में 13 से 19 मार्च तकश्री मद्भागवत कथा का आयोजन संत श्री आशारामजी द्वारा प्रेरित युवा सेवा संघ बेमेतरा अध्यक्ष सोनू साहू, डॉ. तारेंद्र साहू,कुश कश्यप,प्रदीप साहू ,मोहन,सिद्धांत,मनोज साहू,यमन देवांगन के नेतृत्व में धर्म रत्न शांतिदूत पूज्य देवकीनंदन ठाकुर जी महाराज का व्यासपीठ में भव्य माल्यर्पण से स्वागत करते हुए ,पूज्य बापूजी का श्री चित्र स्मृति चिन्ह भेंट किया । कथा में पधारे भक्तजनों तथा जनमानस में 14 फरवरी वेलेंटाइन डे के स्थान पर मातृ-पितृ पूजन दिवस मनाने के आह्वान हेतु प्रार्थना किया गया । पूज्य श्री देवकीनंदन ठाकुर जी महराज ने स्वागत,व स्मृति चिन्ह, और युवा सेवा संघ के प्रार्थना देखकर बहुत ही प्रसन्न होते हुए कथा के शुरुआत करते हुए कहा कि आप सभी युवक-युवतियों से निवेदन है कि बहुत ही क्लियर एक मेटर से हम सबको बचना चाहिए। वो है बॉयफ्रेंड, गर्लफ्रैंड जो आज कल आ गए है। आज के प्रत्येक युवक-युवतियों को ऐसा लगता है कि हमारा गर्लफ्रैंड नही,बॉयफ्रेंड नही है तो मेरा देश मे जीना बेकार है । जैसे मेरा दुनिया लूट गयी, कोई नही, कुछ भी नही है। मैं प्रत्येक बेटियां से एक बात पूछना चाहूंगा। क्या कभी अपने पिता जी के बारे में सोचा है। मैं प्रत्येक युवक से पूछना चाहूंगा क्या कभी अपने बहन के बारे में सोचा है, क्या सोचा है। दूसरे के बहन मेरी गर्लफ्रैंड बन जाये महराज आपको क्या मतलब ज्यादा समाज सुधार लोगे क्या -क्या सोंचते हो जो मुझे अच्छा लगेगा वही करूंगा। आप होते कौन है । लेकिन वही स्थिति जब तुम्हारे बहन के साथ होते है , फिर आपको क्यो समाज सुधारने की जरूरत पड़ी किस लिए पड़ी। प्रत्येक बेटी को ध्यान रखना चाहिए, मेरे घर मे मेरा पिता जी है, मेरा भाई है, मेरा समाज है, मेरा किसी कर्म के वजह से उनका सर नही झुकना चाहिए। मेरे युवक को सोचना चाहिए कि मेरे घर मे मेरी बहन है, मेरी माँ है, मेरी बेटी है, मुझे कोई कर्म ऐसा नही करना चाहिए जिसके वजह से मैं उससे नजर नही मिला सकूं। मैं कुछ नही कहूंगा। आप सब समझदार है, और कहते है समझदार के लिए इसारा ही कॉफी है। पैसा की नुकसान भरा जा सकता है। सारारिक नुकसान भी डॉक्टरों के पास जाकर थोड़ा बहुत ठीक ठाक किया जा सकता है। लेकिन एक बार जब कैरेक्टर गिरता है फिर उसका नुकसान कभी भी नही भरा जा सकता है। आप सभी युवा भाई बहन से निवेदन, रिक्वेस्ट, है प्ल्ज़ प्ल्ज़ प्ल्ज़ आपके वजह से आपके माता-पिता को कभी सर न झुकाना पड़े ऐसा काम आप कीजिए। ऐसे में आपकी उन्नति होगी । युवा भाई बहन अपने बड़ो का आदर करो तो तुम आदरणीय बन जाओगे। और अपने माता-पिता और गुरु का अनादर करोगे तो तुम्हे संसार मे कोई सम्मान नही मिलेगा। मैं व्यासपीठ से आवाह्न करता हूं की वेलेंटाइन डे के स्थान में हम लोग माता-पिता का पूजन दिवस मनायें तो यह दिवस एक महाकुंभ बनकर हमारे घर मे हमेशा-हमेशा के लिए विराजमान हो जायेगा।
