कम्प्यूटर टीचर से लूट करने वाले तीन लड़के गिरफ्तार , भिलाईनगर पुलिस की त्वरित कार्यवाही

भिलाई.20 मार्च की शाम लगभग 7:30 के आसपास प्रार्थी अखिलेश शर्मा 48 वर्ष निवासी – सेक्टर 6 सी मार्केट, सेक्टर -6 के साईं मंदिर के पास वाली गली में लघुशंका के लिए अपनी स्कूटी खड़ी कर रुका था। उसी दरम्यान एक मोटरसाइकिल में 03 लड़के वँहा आकर रुके व धमकाने लगे कि अपनी जान की सलामती चाहता है तो पैसे निकाल और अंगूठी निकाल। प्रार्थी के मना करने पर तीनों ने प्रार्थी को लात घूसो से मारपीट चालू कर दिया और जबरदस्ती उसके पेंट की जेब के पर्स जिसमे 550 रु थे को ,व दाहिने हाथ की अंगूठी को निकाल कर वँहा से मोटर साईकल में सवार हो कर भाग गए । प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना भिलाईनगर में अपराध क्र 153 /20 धारा 394 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया जा कर भिलाईनगर पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुवे अपराधियो की पहचान कर उन्हें तुरंत गिरफ्तार किया, व उनसे लूटे गए समान नगदी व मोटर साईकल जप्त किया ,और उन्हें ज्यूडिशियल रिमांड पर भेजा गया..जंहा से उन्हें जेल भेज दिया गया है। पकड़े गए लड़को में एक मो. साजिद 21 वर्ष व दूसरा नूर हसन 19 वर्ष और तीसरा 17 वर्ष का नाबालिग लड़का है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *