संदीप मिश्रा पाटन से
पाटन— बाजार में मिलने वाले उर्वरक महंगा,उर्वरा शक्ति कम खेती में लागत ज्यादा इस सब को देखते हुए पाटन विकासः खण्ड के ग्राम सोनपुर के किसानों ने स्वयं से उर्वरक खाद “आहार” का निर्माण प्रारम्भ कर स्वालम्बी बनने की ओर शसक्त कदम उठाया है
ग्राम सोनपुर के किसान जगनू ठाकुर पिछले 8 वर्षों से अपने खेती के लिये खुद ही घर मे उर्वरक तैयार कर अपने खेतों में उपयोग करते रहे है इनकी फसलों में बढ़ोतरी एवं बम्फर उत्पादन देखकर पड़ोसी किसान भी इनसे खरीद कर उपयोग करने लगे फिर 2 साल पहले इनको कृषि विभाग की योजना आत्मा बारे में पता चला फिर आत्मा से प्रशिक्षण लिया इन्होंने ग्राम की किसानों से मिलकर किसान कल्याण आत्मा समूह का गठन किया जिसमें 19 सदस्य है इसमे ग्राम के 12 सदस्यी महादेवी आत्मा समूह का भी सहयोग लेकर पौध वर्धक टॉनिक बनाने का निर्णय हुआ जिसका नाम आधार” रखकर पंजीयन कराया किसान जगनुराम ठाकुर ने बताया कि मैग्नीशियम सल्फेट, बोरान, पोटेशियम हियुमेट का मिश्रण कर आधार का निर्माण किया यह धान, सब्जी के लिये पोषक तत्व का काम करता है इससे पौधे बढ़ते है ,पौधे की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है एक एकड़ में 2 किलो ग्राम का उपयोग किया जा सकता है ,,
मार्केटिंग के लिये समूह—समिति के सचिव वेद नारायण वर्मा ने बताया कि पोषक तत्व के विक्रय के लिये नाबार्ड से मार्ग दर्शन प्रशिक्षण मिला जिससे जनचेतना फार्मर प्रोड्यूसर कम्पनी का गठन किया गया है जिसमे 40 ग्राम के किसान जुड़ चुके है इन्ही किसानों को समूह के उत्पाद आधार को विक्रय किया जाएगा
महादेवी आत्मा समूह की अध्यक्ष माहेश्वरी निषाद एवं सचिव संगीता ठाकुर ने बताया कि शासन के विहान योजना से हमे प्रशिक्षण हमे मिला है उसी के माध्यम से ग्राम के उन्नत अनुभवी कृषक से जुड़कर पोषक तत्व निर्माण में मदद कर लाभ ले रहे है
किसान जगनू ठाकुर,ग्राम के उन्नत कृषक रविन्द्र मिश्रा ,वेद नारायण वर्मा ने बताया कि पोषक तत्व( हाई जिंक) आधार के निर्माण के प्रथम खेप में 2 क्विंटल बनाया गया जिसमें लगभग 27हजार का खर्च आया है श्री मिश्रा ने बताया कि बाजार में मिलने वाले पोषक तत्व के नाम से बिकने वाले उत्पाद 10 किलो के पेकिंग में मिलता है जिसमे रॉ मटेरियल की मात्रा ज्यादा होती है ओरिजनल नही होता कीमत भी ज्यादा होती है बजारू पोषक तत्व शत प्रतिशत लाभ दायीं नही होता इसमे एक्सपायरी होने का भी डर रहता है पर हमारे किसान समूह के द्वारा बनाया गया पोषक तत्व आधार 2 किलो के पैकिंग ,खुद से निर्मित होने के कारण शत प्रतिशत लाभकारी है तुरन्त उपयोग में आने के कारण एक्सपायरी नही होता
प्रथम एफ.पी.ओ.—भारत सरकार किसानों के लिये कृषि उत्पाद को सीधे किसानों तक पहुचाने के लिये पूरे देश मे जन चेतना फार्मर प्रोड्यूसर कम्पनी(एफ.पी.ओ.) का गठन कर रही है इसी योजना के अंतर्गत पाटन विकासः खण्ड के ग्राम सोनपुर में किया जा चुका है जिसमे प्रारम्भिक कार्य भी प्रारम्भ भी हो चुके है

