बलिया उत्तर प्रदेश का रहने वाला आरोपी गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक गरियाबंद के दिशा -निर्देश पर अवैध गांजा तस्करों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही जारी
थाना मैनपुर की कार्यवाही।
लोकेश्वर सिन्हा गरियबन्द
गरियाबंद— पुलिस अधीक्षक जे आर ठाकुर के दिशा-निर्देश तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चन्द्रेश सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मैनपुर रूपेश कुमार डाण्डे के नेतृत्व मे क्षेत्र मे लगातार अवैध तस्करी पर अंकुश लगाने हेतु कार्यवाही करने के दिशा- निर्देश प्राप्त होने पर पेट्रोलिंग दौरान मुखबीर से सुचना प्राप्त हुआ की एक व्यक्ति बस स्टैण्ड मैनपुर में हनुमान मंदिर के पास एक काले रंग के बैग में अवैध मादक पदार्थ गांजा जैसा अपने पास रखकर बस का इंतजार करते खड़ा है कि उक्त सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुये बस स्टैण्ड मैनपुर के हनुमान मंदिर पास मे बैठे मिलने पर घेराबंदी कर पकडकर पुछताछ किये। जो अपना नाम कमलेश कुमार गोंड पिता शिवमुनि गोंड उम्र 22 वर्ष निवासी गरयाँ बेलहरी पोस्ट मझौवाँ थाना हल्दी जिला बलिया मझुवाँ (उत्तर प्रदेश) का रहने वाला बताया जिनके पास रखे काला रंग के एक बैग में खाखी रंग के टेप से लपेटा हुआ 02 पैकेट मे गांजा जैसा मादक रखा हुआ पाया गया जिसे धारा 91 जाफौ के तहत् वैध कागजात प्रस्तुत करने नोटिस दिया गया। कोई भी कागजात नहीं होना बताने पर एवं आरोपी के विरूद्ध पर्याप्त साक्ष्य सबुत पाये जाने पर एवं मादक पदार्थ तस्करी कि धारा 20 (ख) एनडीपीएस एक्ट का अपराध पायंे जाने पर विधिवत् गिरफ्तार कर थाना मैनपुर में अपराध क्रमांक 12/2022 धारा 20 (ख) एनडीपीएस एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया प्रकरण अजमानतीय होने से 15 दिवस के न्यायायिक रिमाण्ड पर भेजा जाता है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी थाना मैनपुर निरीक्षक हर्ष वर्धन सिंह बैस, शंकर लाल सिदार, छबिल टाण्डेकर, संतोष ठाकुर, विनोद सिंह नरेटी, संतोष ठाकुर एवं आरक्षक, किशन पटेल, संजय सुर्यवंशी, हरिश सांडिल्य, मिथलेश नागेश, रविकांत ठाकुर, नरेश निषाद एवं सैनिक पुरषोत्तम डहाटे, मनोहर यादव की सराहनीय भूमिका रही।
