ईश्वर ओझा का पुरई सरपंच ने किया सम्मान

उतई ।ग्राम पुरई में 6 घंटे लगातार तैरकर गोल्डन बुक आफ वर्ल्ड रिकार्ड् मे अपना नाम दर्ज करने वाले खेलगांव पुरई के होनहार तैराक ईश्वर ओझा को सरपंच पुरई उमा रिगरी द्वारा 5000/ रुपये का चेक देकर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर ग्राम पंचायत पुरई की सरपंच उमा रिगरी, उपसरपंच शीतला ठाकुर, पंचगण भगवती साहू, लता सेन, यशवंत यादव, पुष्पा साहू, लीला पटेल, मीना राजपूत, रुखमीन साहू, मानिक साहू ,टेमन साहू, राजेंद्र सिंह राजपूत, कमलेश्वरी साहू, ललिता बंजारे, नंदकुमार लहरी,राकेश सेन, हेमीन यादव, भुवन साहू, द्वारिका खरे ,सुमित्रा ठाकुर ,सचिव सुनिता निर्मलकर उनके प्रशिक्षक ओम ओझा एवं बड़ी संख्या मे ग्रामीण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *