भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री विभा अवस्थी ने कहा भूपेश सरकार छत्तीसगढ़ मे भी दे पांच सौ रूपये मे गैस सिलेंडर
✍🏻 रिपोर्टर विक्रम कुमार नागेश गरियाबंद
मैनपुर – छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल उत्तराखंड चुनाव मे चुनाव प्रचार करने देहरादून पहुंचे थे इस दौरान उनके द्वारा 500 रूपये से कम मे गैस सिलेंडर मुहैया कराने की घोषणा करने के बाद मुख्यमंत्री बघेल भाजपा महिला मोर्चा के निशाने पर है। भाजपा महिला मोर्चा छत्तीसगढ़ के प्रदेश महामंत्री विभा अवस्थी ने मुख्यमंत्री पर आरोप लगाते हुए कहा की छत्तीसगढ़ को ठगने के बाद यहा के मुख्यमंत्री उत्तराखंड की जनता को ठगने चले है यहा तो मुख्यमंत्री बघेल जी आपकी सरकार है आप यहा पहले 500 रूपये से कम मे रसोई गैस मुहैया कराये फिर दिंगर राज्यो को वायदो का चोला पहनाये। श्रीमति अवस्थी ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से सवाल पुछा कि अगर उत्तराखंड के लोगो को 500 से कम रूपये मे सिलेंडर मिलेगा तो भला छत्तीसगढ़ प्रदेश की जनता ने क्या गुनाह कर दिया है। उन्होने आगे कहा अब उत्तराखंड की महिलाओ को ठगने का प्रयास किया जा रहा है पर हर बार उनका जुमला आम जनता को लुभा नही सकता आने वाले पांच राज्यो के चुनाव मे कांग्रेस को आयना दिख जायेगा।
भाजपा महिला मोर्चा के प्रदेश महामंत्री विभा अवस्थी ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि प्रदेश मे महिलाओ की सुरक्षा को लेकर कोई कार्य नही किये जा रहे है इस प्रदेश मे महिलाएं खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है, जब से छत्तीसगढ़ मे कांग्रेस की सरकार बनी है प्रदेश मे कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नजर नही आ रही है।
श्रीमति विभा अवस्थी ने कहा देश आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व मे विकास की कई कीर्तिमान स्थापित कर रहा है जिसकी चर्चा देश सहित विश्व पटल पर हो रही है हर वर्ग की चिंता कर केन्द्र की मोदी सरकार अपनी योजनाओ का क्रियान्वन कर रही है जिसका लाभ देशवासियो को मिल रहा है। मोदी सरकार ने इस कोरोना संकट काल मे भी जनता के हित मे अपना कार्य सुचारू रूप से किया देश के 80 करोड़ गरीबो को मुफ्त राशन पहुंचाने का कार्य केन्द्र सरकार ने किया है। मोदी सरकार किसानो को सालाना 6 हजार रूपये उनके खातो मे देने का काम किया है।
