आई एस बी एम विश्वविद्यालय में हुआ ई शिक्षक विकास कार्यकम का आयोजन


लोकेश्वर सिन्हा गरियाबंद

गरियबन्द जिले के छुरा ब्लॉक के ग्राम कोसमी नवापारा में आई एस बी एम विश्वविद्यालय में “प्रभावी ऑनलाइन कक्षा के लिए शिक्षण पद्धति को बदलना” विषय पर ई शिक्षक विकास कार्यकम का सफल आयोजन विज्ञान विभाग के द्वारा किया गया। जो की कोविड़ 19 को ध्यान में रखते हुए ऑनलाइन मोड में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम की शुरुवात भारतीय संस्कृति के अनुरूप मां सरस्वती जी की पूजा अर्चना से शुरू हुआ सत्र की शुरुवात विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार डॉ बी पी भोल के स्वागत भाषण से हुआ। आईएसबीएम विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ आनंद महलवार द्वारा ऑनलाइन मोड में शिक्षको द्वारा कक्षा को सुगम संचालित करने के उपाय बताए गए। कार्यक्रम में प्रथम वक्ता के रूप में व्याख्यान डॉ. पूनम वर्मा, सहायक प्रध्यापक आईएसबीएम विश्वविद्यालय द्वारा “छात्रों को ऑनलाइन कक्षाओं (थ्योरी और प्रैक्टिकल) में व्यस्त रखने के लिए रणनीतियों “पर बताया की ऑनलाइन शिक्षण के लिए रणनीति बनाकर हम इसे काफी प्रभावशाली बना सकते है। आभासी शिक्षा डिजाइन और वितरण पर डॉ. सोहन लाल, एच ओ डी विज्ञान विभाग आईएसबीएम विश्वविद्यालय ने बताया की सिखने की कोई निश्चित समय नहीं होता है साथ ही सिखने के नए नए तरीके तो बताया। आईएसबीएम विश्वविद्यालय गरियाबंद के डीन, डॉ एन कुमार स्वामी, द्वारा आईसीटी का उपयोग करके प्रभावी ऑनलाइन शिक्षण पर बताया की ऑनलाइन शिक्षण केवल शिक्षण ही नही साथ ही अन्य काम में भी काफी उपयोगी होता है। अंतिम व्याख्यान के रूप में डॉ अरुण कुमार सिंह, आईएसबीएम विश्वविद्यालय द्वारा ऑनलाइन शिक्षा की समझ के बारे में कुछ आश्चर्यजनक तथ्यों पर बताया की ऑनलाइन शिक्षण ईको फ्रेंडली है तथा इसमें कम समय में हम जायदा अध्यन कर सकते है। प्रत्येक व्याख्यान के बाद व्याख्यान पर एक प्रश्न और मूल्यांकन सत्र रखा गया था। अन्य कॉलेज तथा विश्व विद्यालय से आए प्रतिभागियों ने इस कार्यक्रम के लिए फीडबैक तथा शूभकामना प्रेषित किया जिसमे पुष्पा सिंग एनएमआईटी नोएडा ने बताया की टीचिंग में रणनीति बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है साथ ही लोकनाथ देशमुख एकलव्य विश्वविधालय ने यह फीडबैक दिया की ऑनलाइन शिक्षण से हम ऑनलाइन के साथ अन्य काम को आसानी से कर सकते है अंत में गोकुल साहू द्वारा सभी प्रतिभागियो को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। कार्यक्रम के अंत में श्री आर के देशमुख ने धन्यवाद ज्ञापन किया। तथा ई- शिक्षक विकास कार्यक्रम का सफल समापन की घोषणा की।
इस कार्यक्रम का सफल संचार शिखा यादव सहायक प्राध्यापक आईएसबीएम विश्वविद्यालय ने किया। इस कार्यक्रम में विभिन्न राज्य गुजरात मुबई नोएडा दमोह, जबलपुर, गुजरात, गौहटी के प्राध्यापको ने भाग लिया साथ में डॉ भूपेंद्र साहू डीएसडब्लू सभी विभागों के प्रमुख तथा प्राध्यापक एवम विज्ञान विभाग के प्राध्यापक, त्रिलोचन साहू, सुनील साहू, हेमंत पांडे, कामेश यादव तथा विश्वविद्यालय के समस्त प्राध्यापक गण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *