कांग्रेस नेता के संरक्षण में चलने वाले बड़े जुंवा फड़ का खुलासा… डुंडेरा के पूर्व पार्षद के संचालन में होता था…

उतई…(सतीश पारख)…ग्राम सिरसाकला खार में चल रहे लाखों के जुंवा मामले में 10 जुंवाडियों को पकड़ कर जुंवा एक्ट व प्रतिबंधात्मक एक्ट के तहत कार्यवाही कर कोर्ट में पेश किया गया जहां से आरोपियों को जमानत पर रिहा कर दिया गया है । इस मामले में जुंवा फड़ के संचालक भिलाई नगर निगम क्षेत्र वर्तमान रिसाली निगम अंतर्गत ग्राम डुंडेरा के पूर्व पार्षद संजू सरदार उर्फ संजू साहू को पोलिस तलास कर रही है जो अभी फरार है।पोलिस ने प्रारंभिक जांच में बताया कि जुंवा का फड़ सिरसाकला भिलाई चरौदा निगम क्षेत्र में खुले आम चल रहा था यह फड़ छोटा नही बल्कि लाखों के दांव का था ।और ऐसी हिम्मत बिना राजनीतिक संरक्षण के कोई नही कर सकता ।ग्राम डूंडेरा का पूर्व पार्षद संजू साहू जो जुंवा फड़ का मुख्य संचालक है उसे रिसाली निगम क्षेत्र के किसी बड़े कांग्रेस पदाधिकारी का संरक्षण प्राप्त है जो संगठन सहित अविभाजित भिलाई निगम सहित रिसाली निगम में भी जिम्मेदारी संभाल चुके है तथा बड़े नेताओं के काफी करीब है । एएसपी संजय ध्रुव ने बताया कि घटना स्थल पर चालू मोबाइल को ट्रेस किया जा रहा है तब सभी तक पुलिस पहुंचेगी सभी को इस मामले में आरोपी बनाया जाएगा।बेमेतरा राजनांदगांव रायपुर के अनेक धनाढ्य लोग इस फड़ में जुंवा खेलने वालों में शामिल थे। अभी संचालक संजू साहू फरार है जिसकी गिरफ्तारी के बाद उसके आपराधिक रिकार्ड व आय के श्रोत की जानकारी एकत्रित कर कार्यवाही तय की जाएगी।
पोलिस ने बताया कि मौके पर बेमेतरा खुर्सीपार सुपेला के फायनेंसर लाखों रुपए लेकर बैठे थे।किंतु उन्हें ना जाने कहां से जानकारी मिली वो फरार हो गए।मौके से एक बैग में 11 लाख रुपए जप्त किए गए है ।पुलिस जुंवा फड़ में शामिल लोगों के साथ साथ इस लाखों के जुंवे में शामिल फायनेंसर जो मौके पर थे व फरार हो गए सबकी जानकारी खंगाल रही।नियमानुसार सभी पर कार्यवाही तय की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *