सतीश पारख,,,,
उतई )थाना क्षेत्रांतर्गत ग्राम सेलुद निवासी सुदर्शन साहु ठगी के शिकार हो गए । 3 नवम्बर 21 को उत्तई स्थित पेट्रोल पंप के पास स्थित ए टी एम में पैसा निकालने गये थे ।दो बार पैसा निकालने का प्रयास किया लेकिन ए टी एम मशीन से पैसा नहीं निकला । तब दुसरे व्यक्ति जो पैसा निकालने ए टी एम आये थे उनको राशि निकालने में सहयोग करने के लिए कहा । उक्त व्यक्ति द्वारा भी प्रयास किया गया ।ठीक उसी समय वह व्यक्ति अपना ए टी एम सुदर्शन साहु को और सुदर्शन साहु का ए टी एम अपने पास रख लिया ।और पैसा नहीं निकल रहा है करके दोनों ए टी एम कार्ड लेकर वापस अपने अपने घर चले गये । 3 नवम्बर को ही नाइक कम्पनी से 24120 लेन देन किया वही दुसरे बार बिरला फैशन से 10394 रुपये का लेनदेन किया वही तीसरे बार स्टाइल पैलेस से 4998 रूपये फिर अपोलो बी एस आर ए टी एम से 9500, 9500, 1000 राशि निकाला गया ।4 नवंबर को गणेश भवन भिलाई ए टि एम से 9500ं, 9500, 1000, निकाला और उसी दिन अंगुठी ज्वेलर्स राजनांदगांव से 9750 खर्च किया ।5 नवंबर को एस बि आई ए टी एम सुपेला मेन मार्केट से 1500 रुपये निकाला गया । खाते की कुल राशि लगभग एक लाख रुपये पुरा खर्च कर लिया गया ।कई जगहों पर खरीदी करते समय उक्त व्यक्ति की फोटो दिखाई दे रही है ।उत्तई थाने में 6 नवंबर 21को प्राथमिकी दर्ज करा दी गई है ।वही उत्तई पुलिस द्वारा साइबर क्राइम में 13 नवंबर को भी प्राथमिकी दर्ज करा दिया गया है । दो माह बीत जाने के बाद भी अभी तक पुलिग ठग को नहीं पकड़ पाई है । एटीएम में सी सी टीवी तथा जहां जहां खरीदी खर्च निकासी बताई जा रही वहां भी सीसीटीवी कैमरा होगा ही फिर दो माह बीत जाने पर भी ठग को गिरफ्तार ना कर पाने में नाकाम पोलिस प्रशासन की कार्यशैली पर उंगलियां उठने लगी हैं
