नाबालिग के साथ जबरदस्ती छेड़छाड़ का मामला, आरोपी को तत्काल किया गया गिरफ्तार… थाना अंडा क्षेत्र में नाबालिग पीड़िता से जबरदस्ती छेड़छाड़

रिपोर्टर-रोशन सिंह

उतई । अंडा पुलिस टीम द्वारा नाबालिक पीड़िता के साथ जबरदस्ती छेड़छाड़ के आरोप में अंडा क्षेत्र से आरोपी गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया। मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 22 जनवरी 2022 को थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित एक ग्राम की प्रार्थिया द्वारा रिपोर्ट दर्ज करायी की आरोपी द्वारा नाबालिग पीड़िता के साथ जबरदस्ती छेड़छाड़ किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग बद्री नारायण मीणा द्वारा प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए तत्काल उनके निर्देश पर थाना अंडा में उक्त रिपोर्ट पर प्रथम दृष्टया अपराध धारा 354, 506 भा द वि 8 पाक्सो एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया प्रकरण में गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी के नेतृत्व में टीम तैयार किया गया टीम रवाना किया गया जो आरोपी भूषण देशमुख पिता राजाराम देशमुख उम्र 55 वर्ष ग्राम झोला थाना अंडा जिला दुर्ग को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा जुर्म स्वीकार करने पर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।उक्त प्रकरण को सुलझाने आरोपी को गिरफ्तार एवं विवेचना में निरीक्षक श्रुति सिंह प्रधान आरक्षक कमलेश साहू,जेस्मिका कुम्हारे,आरक्षक अश्वनी यदु,जी सामुएल, का सराहनीय भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *