राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन जैविक दवाई और खेती को बढ़ावा देने कर रहा है विशेष पहल

परमेश्वर कुमार साहू,गरियाबंद

लगातार खेती में रसायन उर्वरक का उपयोग फसल की अधिक पैदावार बढ़ाने की जा रही है। लेकिन इसके दुष्प्रभाव का असर भी पड़ रहा है ।जिसके कारण भूमि की उपजाऊ क्षमता में कमी, भूमि का बंजर हो जाना, भूमि में पाए जाने वाले लाभदायक जीवाणु और मित्र कीट आदि नष्ट होते जा रहे है।नतीजन फसल की पैदावार में कमी आ रही है साथ ही साथ रसायनयुक्त खाने के कारण इसका असर मानव के स्वास्थ्य पर भी पड़ रहा है जिसके कारण मानव को अनेक प्रकार की बीमारियों जैसे कैंसर, मधमेह, कम उम्र में ही बालों का पकना, डायबिटीज, शुगर, हार्ट अटैक आदि अनेक बीमारियों की वजह रसायन युक्त खाने के कारण हो रही है । अतः इन सभी प्रभावों को कम करने और परम्परागत खेती की तकनीक को बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान के अंतर्गत समुदाय आधारित संवहनीय कृषि योजना का संचालन किया जा रहा है जिसका मुख्य उद्देश्य रसायन का उपयोग ना करके जैविक दवाइयों, जैविक खाद आदि का उपयोग करने को बढ़ावा देना है । मुख्य कार्यपालन अधिकारी के. के. डहरिया के मार्गदर्शन मे जनपद पंचायत गरियाबंद अंतर्गत राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान के तहत जैविक खेती और जैविक दवाई के प्रचार प्रसार हेतु जनपद पंचायत छुरा के बिहान शाखा से आईसीआरपी टीम के द्वारा गाँव में प्रवास करके और गाँव- गाँव मे जाकर समूह की महिला किसान दीदीयों को जैविक दवाई जैसे निमास्त्र, ब्रम्हास्त्र, अग्नास्त्र, हांडी दवाई, खट्टा मट्ठा दवाई,द्रवजीवामृत, बेशर्म पत्ती दवाई एवं जैविक खाद जैसे वर्मी कम्पोस्ट, नाडेप खाद, एफवायएम खाद, घनजीवामृत आदि के निर्माण आदि के बारे में जमीनी स्तर पर बनाकर और उनके उपयोग के बारे में महिला किसान दीदीयों को जानकारी दिया जा रहा है । जिसका मुख्य उदेश्य जीरो लागत पर महिला किसान दीदियों को फसल पर लगने वाले कीट, रोग आदि का रोकथाम किया जा सके और इनकी आय में वृद्धि किया जा सके । जैविक दवाई और जैविक खाद का उपयोग वातावरण के लिए अनुकूल और समूह की दीदियों की जीरो बजट में आय वृद्धि का नया श्रोत के रूप में उपयोग किया जा रहा है। इसके लिए बिहान विभाग से बीपीएम राकेश साहू , यंग प्रोफेशनल पंकज कुटारे, क्षेत्रीय समन्वयक प्रफुल्ल कुमार देवांगन एवं दुर्गेश प्रसाद साहू पीआरपी सोनकूवर आजीविका सीआरपी कुसुम ,नीतू साहू मार्गदर्शन में यह योजना का क्रियांवयन सुचारू रूप से संचालित कीया जा रहै है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *