उठाव आपदा के कारण प्रभावित तिथि की भरपाई के लिए खरीदी की तारीख बढ़ाये सरकार।
✍🏻 रिपोर्टर विक्रम कुमार नागेश गरियाबंद
देवभोग खरीदी की शेष अवधि के अनुपात में शेष बचे किसान की चिंता भाजपा के पूर्व विधायक गोवर्धन मांझी को सताने लगी है। खरीदी केंद्र में बारदाने की कमी हो या परिवहन की समस्या,हर मसले को पुरजोर उठाने वाले पूर्व विधायक गोवर्धन मांझी ने कहा है कि सरकार अगर संवेदनशील है तो खरीदी की तारीख बढावे।बिन्द्रानवागढ़ क्षेत्र के कई दूरस्थ केंद्रों में नियमित उठाव नही होने के कारण धान बफर लिमिट से 8 से 10 गुना ज्यादा मात्रा में रखा हुआ है।जगह की कमी व प्राकृतिक आपदा के कारण खरीदी प्रभावित हुई है।अतरिक्त समय देकर सरकार इसकी भरपाई करे।
मांझी ने कहा कि 31 जनवरी तक खरीदी होनी है,इस तारीख तक केवल 5 दिन खरीदी होना है।जिले के 82 खरीदी केंद्र में रोजाना 1800से 2000 किसानो के धान खरीदी की जा रही थी।इसी को अगर औसत माने तो इस 5 दिन 10 हजार किसान ही धान खरिद सकेंगे। आंकड़ों की मानें तो 6028 किसान वंचित रह जाएंगे।हालांकि डीएमओ अमित चन्द्राकर ने कहा कि सरकार ने पर्याप्त संख्या में खरीदी केंद्र खोला हुआ है,जिन्हें बेचना था अब तक बेच चुके होंगे।जो बच गए है वो शेष 5 दिनों में अपनी उपज केंद्रों तक पहूचा ही देंगे।वंचित रहने का कोई सवाल ही नही है।
