पाटन। वेदांता समूह के अनिल अग्रवाल फाउंडेशन और नन्द घर परियोजना के परिचालन और अनुरक्षण पार्टनर जनमित्रम के संयुक्त तत्वाधान में दुर्ग जिले में क्रियान्वित 101 नँदघरों में लगातार शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण और सामुदायिक प्रबंधन में लगातार अच्छा कार्य किया जा रहा है। इसी तारतम्य में एक उन्नत दिशा में कदम उठाते हुए पशु देखभाल (एनिमल वेलफेयर) की ओर रुख करते हुए दिनाँक 19.01.2022 को दुर्ग स्थित अमापेंड्री नँद घर मे निशुल्क पशु स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।
इस स्वास्थ्य शिविर में पशु पोषण आहार संबंधित जानकारी,खुरहा चपका,जोड़ो में सूजन, गर्भपात, प्लेसेंटा का रुकना,मुंह और जीभ में छाले, थन में घाव,ब्रूसेलोसिस रोग आदि पशु जन्य रोगों के बारे में जानकारी दिया गया और साथ ही साथ ब्रूसेलोसिस का टीका 4 से 6 माह के बछड़े को लगाया गया । इस कार्यक्रम में पशु चिकत्सा अधिकारी डॉ.आर कश्यप,डॉ गजानन कॉमडे,ईश्वर साहू,तेजनाथ देवांगन,डॉक्टर सावित्री सोनी,डाक्टर हीरु पाटिल शामिल हुए। इस शिविर में 30 किसानों के लगभग 200 से 266 पशुओं का उपचार किया गया। व शिविर में शामिल वे लोगों को मास्क वितरण किया गया।
उक्त शिविर में नँद घर परियोजना के प्रोग्राम ऑफिसर जय जॉर्ज जिला कार्यक्रम प्रबन्धक धर्मेंद्र साहू, क्लस्टर समनवयक मलेश्वर बंजारे, रिंकी साहू उक्त कार्यक्रम में उपस्थित रहे और इनकी अहम भागीदारी रही।
