दुर्ग—-शारीरिक शिक्षा को वैकल्पिक विषय के रूप में पाठ्यक्रम में शामिल करने की मांग करते हुए शारीरिक शिक्षा शिक्षक संघ जिला दुर्ग ने गुरुवार को अध्यक्ष छत्तीसगढ़ वेयरहाउस दुर्ग विधायक अरुण वोरा को ज्ञापन सौंपा विधायक के साथ दुर्ग नगर पालिका निगम के महापौर धीरज बाकलीवाल भी उपस्थित थे
संघ के अध्यक्ष कौशलेंद्र पटेल ,सचिव टुमन देवांगन ,कोषाध्यक्ष पी नागेश्वर राव ,उपाध्यक्ष आरती शुक्ला संयुक्त सचिव रुकमणी यादव एवं निखिल जं।भुलकर ने बताया कि नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 स्वास्थ्य जीवन शैली के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करने पर बल देती है अतः यही उपयुक्त समय है कि शारीरिक शिक्षा को छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा पाठ्यक्रम में अविलंब वैकल्पिक विषय के रूप में लागू किया जाए एवं विद्यार्थियों को अन्य विषय की तरह स शारीरिक शिक्षा विषय चयन का विकल्प प्रदान किया जाए विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लक्ष्य को प्राप्त करने एवं एक नए और स्वास्थ्य मानव समाज के निर्माण के लिए यह महत्वपूर्ण निर्णय सिद्ध हो सकता है ज्ञातव्य है कि विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी स्वास्थ्य जीवन बनाए रखने और मानसिक तनाव से मुक्ति के लिए व्यायाम एवं खेलकूद को महत्वपूर्ण माना है इसी कड़ी में ज्ञात हो कि सीबीएसई केंद्रीय विद्यालय जवाहर नवोदय विद्यालय एवं राजस्थान दिल्ली चंडीगढ़ महाराष्ट्र आदि राज्यों केंद्र शासित प्रदेशों में शारीरिक शिक्षा वैकल्पिक विषय के रूप में लागू है तथा विद्यार्थियों को इसे एक विषय विकल्प के रूप में चयन का अवसर प्रदान किया गया है
क्रमोन्नति सन 1998 से नियुक्त शारीरिक शिक्षा शिक्षक को छत्तीसगढ़ शासन के स्थापित क्रमोन्नति नियमानुसार प्रत्येक 10 वर्ष की गणना कर क्रमोन्नति प्रदान किया जावे पदोन्नति शारीरिक शिक्षा शिक्षक को पदोन्नति प्रदान करते हुए व्याख्याता शारीरिक शिक्षक का पद स्वीकृत किया जावे अन्य राज्यों तथा राजस्थान दिल्ली चंडीगढ़ महाराष्ट्र आदि में शारीरिक शिक्षा के पदोन्नत पद स्वीकृत एवं कार्यरत है
वर्तमान में कर्मचारियों के लिए लागू नवीन पेंशन प्रणाली के स्थान पर पुरानी पेंशन प्रणाली व्यवस्था पुनर्स्थापित किया जावे पता उपरोक्त बिंदुओं के आधार पर लोक हित में शारीरिक शिक्षा को छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा पाठ्यक्रम में और अविलंब वैकल्पिक विषय के रूप में लागू किया जाए एवं विद्यार्थियों को अन्य विषय की तरह शारीरिक शिक्षा विषय चयन का विकल्प प्रदान किया जावे सन 1998 से नियुक्त शिक्षक को प्रथम नियुक्ति तिथि से गणना कर क्रमोन्नति एवं पदोन्नति प्रदान किया जावे तथा नवीन अंशदाई पेंशन योजना के स्थान पर पुरानी पेंशन योजना पुनर्स्थापित किया जावे इस मांगों के साथ दुर्ग विधायक अरुण वोरा को ज्ञापन पत्र सौंपा गया
शारीरिक शिक्षा को वैकल्पिक विषय के रूप में पाठ्यक्रम में शामिल करने की मांग
