पंद्रह दिनों के अंतराल में दो बार की भारी बारिश से किसानों की माथे पर चिंता की लकीर– हर्षा लोकमणी

सेवा सहकारी समिति धान खरीदी केंद्र फुंडा का किया निरीक्षण

*धान खरीदी की समय एव रबी फसल में हुए नुकसान के लिए मुआवजा दिया जावे एवँ धान खरीदी का समय 15 दिन बढ़ना चाहिए

           पाटन--  भाजपा नेत्री एव सदस्य जिला पंचायत दुर्ग श्रीमती हर्षा लोकमनी चंद्राकर ने धान खरीदी केंद्र फुंडा का निरीक्षण किया। इस दौरान किसानों से चर्चा करने पर यह बात सामने आई कि   पूरे जिले में पंद्रह दिनों के अंतराल में लगभग तीन तीन दिनों तक भारी बारिश होने से किसानों को खरीफ की धान एव रबी सीजन में चना, गेहू, सरसों, लाखड़ी, मसूर आदि विभिन्न फसलो को काफी नुकसान हुआ है। जिससे किसान परेशान एव चिंतित है।
             श्रीमती चन्द्राकर ने कहा कि पूर्व में हुए बारिश से धान बेचने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा था लगभग एक हफ्ते तक ख़रीदीकेन्द्र बंद हो गया , जिससे कई किसान धान नही बेच पाए थे, अभी फिर जब बारिस हुई तो अभी भी लगभग एक हफ्ता से धान खरीदी केंद्र बंद पड़ा है। पूरे जिले में 464784 मीट्रिक टन धान खरीदी करना है परंतु अब तक 298327 मीट्रिक टन धान खरीदी ही हो पाई है अर्थात अभी 166457 मीट्रिक टन धान खरीदी होना शेष है अब जबकि केवल 11दिन ही शेष है उसमें भी लगभग 5 दिन शासकीय छुट्टी है। पाटन की ही बात करूं तो औधी, कुर्मिगुंडरा, जामगांव आर, डीडाभाठा, निपानी, फुंडा, बटरेल, सुरपा, सेलूद जैसी बड़ी सोसायटीया है जहाँ अब तक 60%- 65% तक ही खरीदी हो पाई है बचे धान को छह दिनों में खरीद पाना मुश्किल है। कई किसान खलिहान गिला होने की वजह से मिंजाई भी नही कर पाए। ऐसी परिस्थितियों में किसानों का चिंतित होने स्वाभाविक है। 
             उन्होंने आगे कहा कि इसी तरह किसानों ने रबी फसल के रूप में चना, गेहू, मसूर, लाखड़ी, सरसो सहित विभिन्न फैसले लगाई थी जो अत्यधिक बारिश की वजह से पूर्णतः खराब हो गई है इससे किसानों को लागत में काफी नुकसान हुआ जिसकी भरपाई करने सरकार मुआवजा की घोषणा करें इसके अलावा धान खरीदी के समय को 15 दिन बढ़ाना चाहिए निरीक्षण के दौरान साथ मे लोकमनी चंद्राकर अध्यक्ष भाजपा उत्तर मंडल पाटन, महेन्द वर्मा अध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस कमेटी पाटन,आनंद बघेल अध्यक्ष सेवा सहकारी समिति फुंडा, जय वर्मा, विनय शुक्ला पूर्व अध्यक्ष भाजयुमो पाटन, हुलेश्वर पटेल, मुकेश वर्मा, हुलराम वर्मा, ईश्वरी वर्मा, बीरेंद्र वर्मा एव पवन वर्मा प्रबंधक सहित स्थानीय किसानगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *