पाटन–महिला एवँ बाल विकास विभाग पाटन के परियोजना अधिकारी सुमित गण्टेच अपने नियमित दौरे के अंतर्गत आज गुजरा के आगनबाड़ी का निरीक्षण किया जंहा आज बृहत टीकाकरण अंतर्गत स्वास्थ विभाग के द्वारा टीकाकरण किया जा रहा था श्री गण्टेच ने यँहा पर पर्वेक्षक एवं कार्यकर्ता के माध्यम से किशोरी बालिकाओ को टीकाकरण के लिये प्रेरित किया जिससे लोग टीका लगवाने आगे आये यँहा पर आगनबाड़ी कार्यकर्ता ने केंद्र के सामने मुरम डलवाने की आवश्यकता बताई क्योंकि बरसात होने से रास्ता कीचड़ युक्त हो जाता है परियोजना अधिकारी सुमित गण्टेच ग्राम बोरिद पहुंचे जँहा वृहद टीकाकरण का निरीक्षण के पश्चात कुपोषण से सुपोषण की ओर अग्रसर हो रहे बच्चो के घर आगनबाड़ी कार्यकर्ता यशोदा साहू के साथ पैदल चलकर उनके घर पहुंचे 11 माह के बालक नारायण पिता ऋषि के घर पहुंचे जिसका वजन 6 किलो 950 ग्राम है , साढ़े4 साल के बच्चे शगुन के घर पहुंचे जंहा उसके दादी को जानकारी दिया, इसके बाद दुर्गेश्वरी एवं भव्य के घर भी पहुंचकर आंगनबाड़ी से मिलने वाले पौष्टिक आहार,गर्म भोजन टिफिन लाने की जानकारी दिया श्री गण्टेच ने कहा कि विभाग के आगनबाड़ी कार्यकर्ता लगातार एवं परियोजना के माध्यम से कुपोषित बच्चो को सुपोषण स्तर में लाने के लिये लगातर प्रयास रहता है
