✍🏻 रिपोर्टर विक्रम कुमार नागेश गरियाबंद
गरियाबंद। जिले में अवैध शराब बिक्री के रोकथाम के लिये पुलिस अधीक्षक गरियाबंद श्री जे.आर. ठाकुर के दिशा निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री चंद्रेश कुमार ठाकुर के मार्गदर्शन में जिले के सभी थाना प्रभारियो को क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री पर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है, आज दिनांक 18.01.2022 को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुआ कि एक व्यक्ति मो.सा. क्रमांक सीजी-04, सीएक्स-1725 में राजिम की ओर से पाण्डुका की ओर अवैध शराब रखकर आ रहा है। मुखबीर सूचना को अनुविभागीय अधिकारी पुलिस गरियाबंद श्री पुष्पेन्द्र नायक को अवगत कराते हुये निर्देशानुसार थाना पाण्डुका पुलिस के द्वारा आरोपी को पाण्डुका मे घेराबंदी कर पकड़ा गया। आरोपी को नाम पूछने पर अपना नाम युगल किशोर पिता छबिराम साहू उम्र 40 वर्ष साकिन कुटेना, थाना पाण्डुका जिला गरियाबंद का रहने वाला बताया। जिसकी तलाशी लेने पर थैला मे रखे 32 नग पौवा देशी मदिरा प्लेन व मसाला बरामद किया गया, आरोपी से पूछताछ करने पर बताया कि वह फिंगेश्वर शराब दुकान मे गार्ड का काम करता हैॅ। आरोपी का कृत्य अपराध धारा छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 34(2) का घटित करना पाये जाने से 32 पौवा देशी शराब 5.760 बल्क लीटर तथा मोटर साईकल क्रमांक सीजी-04, सीएक्स-1725 को जप्त किया गया। तथा आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। उक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी पाण्डुका भूषण चन्द्राकर, सउनि भैयालाल कंवर, प्र0आर0 ललित साहू, आरक्षक टार्जन साहू, भानूप्रताप रात्रे का सराहनीय योगदान रहा।
गिरफ्तार आरोपी:- युगल किशोर पिता छबिराम साहू उम्र 40 वर्ष साकिन कुटेना, थाना पाण्डुका जिला गरियाबंद (छ.ग.)
