भिलाई. बी एस पी मार्केट शिल्पा ड्रेसेस के संचालक प्रार्थी देवेंद्र कुमार जैन निवासी रिसाली भिलाई ने थाना भिलाईनगर में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि जून 2019 में उसके परिचित राजेश तिवारी उम्र 28 वर्ष निवासी रिसाली ने रीवा सैनिक स्कूल में अपनी पहचान होना बताया व प्रार्थी के लड़के का 9th क्लास में एडमीशन करा देने की बात कहने पर प्रार्थी तैयार हो गया..! तब प्रार्थी को भरोसे में ले कर आरोपी राजेश तिवारी ने बच्चे को एडमीशन दिलाने के बहाने अमरकंटक ले गया व वँहा पंहुच कर बोला कि रीवा सैनिक स्कूल का ब्रांच यंहा खुला है मेरी स्कूल वालो से बात हो गई है आठ लाख रु मांग रहे है पूरे पांच साल की फीस एक साथ ले रहे है.. प्रार्थी ने सही जान कर आरोपी राजेश तिवारी के एकाउंट में 8 लाख रु डाल दिये जिसे आरोपी ने निकाल लिया….कुछ दिन बच्चे को ईधर उधर घुमा कर वापस रिसाली आकर बच्चे को छोड़ दिया ,स्कूल में 8 लाख रु बतौर फीस जमा पर्ची पिता को दे दिया बोला कि एडमीशन हो गया है बच्चे को कुछ दिन बाद बुलाएंगे…जब काफी दिनों बाद भी बच्चे का कॉल स्कूल से नही आया तो प्रार्थी ने फिर राजेश तिवारी को रीवा जा कर पता करने की बात कही..उसे 50 हज़ार दे कर भेजा..! पर राजेश लौट कर कुछ नही बताया…तब प्रार्थी को अहसास हुआ कि राजेश तिवारी ने उसके साथ धोखा धड़ी की है…जांच के दौरान जमा पर्ची फर्जी पाया गया…!देवेंद्र के रिपोर्ट के आधार पर थाना भिलाई नगर में अप क्र 143/20 धारा 420 भा द वि कायम कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है…!
