समाज के अंदर व्याप्त रूढ़िवादी परम्परा और कुरूतियो को दूर करने से ही समाज का विकास संभव है-ताम्रध्वज साहू

पाटन. तहसील साहू संघ पाटन द्वारा रविवार को युवा महोत्सव, सामाजिक कार्यशाला एवं साहू सदन पाटन में कृष्ण कर्मा मंदिर का भूमिपूजन समारोह का आयोजन गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के मुख्यातिथ्य अध्यक्षता जिला साहू संघ अध्यक्ष राजेश साहू विशेष अतिथि नंदलाल साहू उपाध्यक्ष जिला संघ दुर्ग, जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक साहू,जिला पंचायत सदस्य मोनू साहू के उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुवात भक्तमाता कर्मा की आरती पूजा के साथ हुआ। उसके बाद युवा सयोंजक रोहित साहू के नेतृत्व में मोटरसाइकिल रैली निकाली गई। रैली साहू सदन से निकलकर महामाया मंदिर पाटन,पुराना बाजार चौक, जनपद पंचायत पाटन, आजाद चौक होते हुये वापस कार्यक्रम स्थल पर पहुँची।


मुख्यतिथि ताम्रध्वज साहू ने सम्बोधित करते हुये कहा साहू समाज में पाटन की सामाजिक संगठन की विशेष भूमिका रही है। युवाओं को सबोधित करते हुए कहा शिक्षा के साथ साथ संस्कार भी सीखे। दुनिया के तमाम बुराई से कैसे बच सकते है इससे बचने की चिंता युवा साथी खुद करें। संस्कार परिवार से ही मिल सकता है।
हरदिहा साहू समाज द्वारा सामूहिक आदर्श विवाह की तारीफ करते हुए कहा कि साहू समाज के छोटे से घटक होते हुए भी समाज द्वारा अनुकरणीय पहल करते हुए बड़े निर्णय लेते हुए नियम बनाया है कि सामूहिक आदर्श विवाह ही करना है। समाज के व्यक्ति सामाजिक नियमावली के साथ चले तो ऐसा कोई भी काम नही है जिसे नही किया जा सकता। जरूरत केवल सोच और उसके पालन करने की है।समाज मे नया नया काम होते रहना चाहिए जिससे लोगो को अधिक से अधिक जोड़ा जा सके। समाज के अंदर व्याप्त रूढ़िवादी परम्परा और कुरूतियो को दूर करने से ही समाज का विकास संभव है।
गृहमंत्री के भाषण में छाई रही कोरोना
गृहमन्त्री श्री साहू ने सामाजिक मंच से कोरोना वाइरस से बचने की उपाय भी बतलाया। इससे बचने के लिये सावधानी रखने की जरूरत है।
हस्तशिल्प बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष दीपक ताराचंद साहू ने कहा तहसील साहू संघ पाटन द्वारा हर वर्ष समाज हित मे नए नए कार्यक्रम आयोजित कर लोगो को समाज से जोड़ने का काम किया जा रहा है।
जिला साहू संघ अध्यक्ष राजेश साहू ने सामाजिक कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए कहा कि समाज मे जो नियमावली बनाया गया है। उसका पालन नही होने के कारण समाज मे विसंगति आ रही है। समाज द्वारा जो नियमावली बनाया गया है उसका परिपालन किस तरह से हो उसके लिये समाज के अंतिम व्यक्ति से भी सुझाव लिया जा रहा है। जिसके लिये दुर्ग जिला के सभी तहसील में कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। कार्यशाला को नंदलाल साहू, अशोक साहू, मोनू साहू ने भी सम्बोधित किया। स्वागत भाषण तहसील अध्यक्ष अश्वनी साहू ने दिया। मंच संचालन महासचिव खेमलाल साहू ने किया आभार प्रदर्शन गंगादीन साहू ने किया।अतिथियों द्वारा मंदिर में मूर्ति दान देने वाले डॉ सुरेश साहू का सम्मान किया गया।
मौके पर प्रमुख रूप से दिनेश साहू, प्रेमलाल साहू,यतीश साहू, चंद्रिका साहू,महेंद्र साहू, अमृत साहू, किशन हिरवानी, डॉ सुरेश साहू, किशोर साहू, दुलेश्वर साहू, कल्याण साहू, हरिशंकर साहू, गुलाब साहू, विमल साहू,द्रोपती साहू, कमलेश्वरी साहू, विमला साहू,सुश्री जिलेश्वरी साहू,मोहन साहू,पूरन साहू, दया साहू, अर्जुन साहू, विमला साहू, तेजराम साहू, मूलचंद साहू,देवकुमार साहू, बीरेंद्र साहू,पारखत साहू,मनोज साहू, धात्री साहू, रामनारायण साहू, डेहर लाल साहू, ओमप्रकाश साहू सहित अन्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *