भिलाई. नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र अंतर्गत आने वाले सिनेमाघर/मल्टीप्लेक्स को भी बंद करने के निर्देश दिए गए है। व्यायामशाला को बंद करने की कार्यवाही के लिए आयुक्त महोदय द्वारा सख्त निर्देश देने के बाद जोन क्रमांक 4 क्षेत्र अंतर्गत वार्ड 38 स्टेडियम के समीप एवं वार्ड 32 में संचालित जिम तथा अन्य व्यायामशाला, जोन क्रमांक एक क्षेत्र अंतर्गत गोल्डन जिम, मसल्स जिम, लाइफ फिटनेस जिम, एप्बसुलेट फिट जिम, जय हनुमान व्यामशाला, जोन क्रमांक 2 क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 13 के इंटटेसिटी जिम, वार्ड 11 बॉलीवुड जिम, वार्ड क्रमांक 13 गुरुनानक मार्केट के पास फिटनेस किंग जिम, वार्ड क्रमांक 14 ऑब्टेन फिटनेस जिम को बंद करने की कार्यवाही की गई साथ ही यह कार्यवाही देर रात्रि जारी रहेगी, इसके साथ ही व्यायामशाला के बाहर शासन के आदेश के तहत 31 मार्च निर्धारित तिथि तक बंद रखने नोटिस भी चस्पा किया जा रहा है।

