भिलाई. नगर पालिक निगम भिलाई के महापौर एवं भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने आज प्रात: जोन क्रमांक 4 क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 30 बालाजी नगर स्थित राम मंदिर प्रांगण में 14.22 लाख की लागत से बनने वाले हॉल निर्माण के लिए स्थानीय नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर भूमि पूजन किया! महापौर देवेंद्र यादव ने सर्वप्रथम पहुंचकर मंदिर में पूजा की तत्पश्चात उपस्थित लोगों ने उनका स्वागत किया! इसी बीच महापौर ने उपस्थित महिला कमांडो को उनके कार्यों को लेकर बधाई दी! कार्यक्रम में उपस्थित जिला कांग्रेस अध्यक्ष तुलसी साहू, पूर्व महापौर नीता लोधी, डीकॉम राजू, राधा रमन चौबे, सीजू एंथोनी ने इस अवसर पर कहा कि वर्षों पुराना मंदिर की देखरेख रामालय सेवा समिति के द्वारा की जा रही है! हॉल निर्माण की बहुप्रतीक्षित मांग आज पूरी होने जा रही है, यहां के पुजारी अपने पुत्रों को अच्छी शिक्षा देकर मंदिर की सेवा के लिए प्रेरित कर रहे हैं! महापौर शहर के गली/मोहल्लों में पहुंचकर विकास कार्यों को बढ़ावा दे रहे हैं! हॉल निर्माण के लिए रामालय सेवा समिति के द्वारा महापौर के समक्ष मांग की गई थी जिसकी आवश्यकता को देखते हुए श्री यादव द्वारा शासन से राशि की स्वीकृति कराई और आज हॉल निर्माण कार्य का भूमि पूजन संभव हो पाया! महापौर देवेंद्र यादव ने कहा राम मंदिर प्रांगण में हॉल निर्माण की महती आवश्यकता को देखते हुए यह कार्य बहुत आवश्यक था यहां पर होने वाले धार्मिक आयोजनों के लिए एक छत की आवश्यकता थी ग्रीष्म हो या बारिश अब ऐसे आयोजन को करने के लिए परेशानी नहीं होगी साथ ही नवरात्र में आने जाने वालों को सुविधा होगी! क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों को बताते हुए आगे उन्होंने कहा कि शीतला मंदिर प्रांगण पर भी कुछ दिन पूर्व ही निर्माण कार्य के लिए भूमि पूजन किया गया है, शिक्षा की दिशा में कार्य करते हुए अंग्रेजी माध्यम स्कूल खोला जाएगा, सौंदर्यीकरण की दिशा में कार्य करते हुए बापू नगर में उद्यान निर्माण किया गया है तथा तालाब के जीर्णोद्धार का कार्य किया जा रहा है, खेल सुविधाओं के विस्तार के लिए इंडोर स्टेडियम तैयार किया जा रहा है, विभिन्न आयोजनों को करने के लिए अंडा चौक में फ्लड लाइट लगाया गया है, बाबा बालक नाथ मंदिर के समीप प्रांगण में भी बड़ा डोम शेड निर्माण किया जाएगा जिसमें विभिन्न आयोजन किए जा सकेंगे! महिलाओं के लिए महिला मदर्स मार्केट जहां पर वह अपने बनाए हुए सामग्रियों को विक्रय कर सकेंगे उन्हें उचित स्थान देने के लिए विकसित किया जा रहा है! इसी बीच आसपास के शिक्षाकर्मियों ने संविलियन को लेकर शासन-प्रशासन सहित महापौर को धन्यवाद ज्ञापित किया, श्री यादव ने भी इनको बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की! कार्यक्रम के अवसर पर वार्ड 38 की पार्षद तुलसी पटेल, एल्डरमैन शमशेर बहादुर (कांचा), बबीता भैसारे एवं नरसिंह नाथ, गोपाल राव, डी नागमणि, कोरमा राव, जग्गा राव, केशव राम, अप्पास्वामी, मुरलीधर, सुनील गोयल, लोकेश साहू, अनिल बैग, रामालय सेवा समिति के चंद्रशेखर, श्रीनाथ रेड्डी, नरपति राव, बाबूराव, कृष्णमूर्ति, ध्रुवा रेड्डी, धनाराजू, श्याम साहू, संभा मूर्ति एवं साईं कृष्णा! निगम से कार्यपालन अभियंता संजय बागड़े सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
