पाटन—स्वामी आत्मानन्द चौक से पुराना बाजार ,महामाया मन्दिर होते हुए खोरपा स्कूल तक सड़क चौड़ी करण का मामला में रोज नया मोड़ आ रहा है दो दिन पूर्व ही सड़क की चौड़ाई 11 मीटर रखने की मांग करने वालों ने नपा अध्यक्ष भूपेंद्र कश्यप को ज्ञापन दिया था पर आज 17 जनवरी को उन व्यपारियो ने व्यपारी संघ अध्यक्ष हर्ष भाले को ज्ञापन देकर सड़क की चौड़ाई 8 मीटर रखने की मांग को लेकर ज्ञापन सौपा,पटेल समाज अध्यक्ष एवं वयापारी लक्ष्मी पटेल ने बताया कि इसके पहले ओएसडी आशीष वर्मा एवं नपा अध्यक्ष भूपेंद्र कश्यप को सड़क की चौड़ाई 8 मीटर करने का ज्ञापन सौपा जा चुका है ,ज्ञापन में कहा गया है कि यदि सड़क की चौड़ाई 11 मीटर रखी जाती है तो उस जगह का पूरा व्यपार समाप्त हो जाएगा 11 मीटर सड़क चौड़ी करण से कोई दुकान ही बचेगा फिर व्यपारी कँहा अपना व्यवसाय करेंगे अतः सड़क की चौड़ाई 8 मीटर ही रखी जावे
ज्ञापन सौपने वालो में लक्ष्मी पटेल,सतीश देवांगन, मनहरण देवांगन,अजित देवांगन,कौशल पटेल,विनय पटेल,अन्नू देवांगन, अशोक कुमार,शिव कुमार,खिलेंद्र कुमार,घनश्याम सोनी ,भूपेश यादव,मन्नू लाल के अलावा अन्य वयापारी शामिल है
नगर के आत्मानन्द चौक से खोरपा वार्ड तक मार्ग चौड़ी करण को 8 मीटर करने के मांग लेकर सौपा ज्ञापन,,,
