फिंगेश्वर पुलिस ने 2230₹ नगदी रकम के साथ 6 सटोरियों को धर दबोचा

✍🏻 रिपोर्टर विक्रम कुमार नागेश गरियाबंद

फिंगेश्वर। पुलिस ने फिर एक बार जुआ खेलते हुए 6 आरोपियों को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। गरियाबंद के पुलिस कप्तान जे.आर. ठाकुर के दिशा-निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंद्रेश ठाकुर के मार्गदर्शन तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस गरियाबंद पुष्पेन्द्र नायक के पर्यवेक्षण में जिला के समस्त थाना क्षेत्र में अवैध रूप से जुआ, सट्टा में संलिप्त व्यक्तियों के विरूद्ध छ0ग0 सार्वजनिक धूर्त अधिनियम के धाराओं के तहत् अधिक से अधिक कार्यवाही करने के सम्बंध में आदेशित किया गया है।
इसी कड़ी में थाना फिंगेश्वर को एक औंर सफलता मिली हैं। जिसमें मुखबिर सूचना के आधार पर थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश जगत द्वारा अपने स्टाफ के साथ रेड कार्यवाही कर फिंगेश्वर के दीवान तालाब के पास 06 लोगों को 52 पट्टी ताश से कार्ड पत्ति नामक जुआ खेलते पकड़ा गया तथा 52 पत्ति ताश, 2230₹ नगदी रकम को जप्त कर 13 जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।
जिले के पुलिस कप्तान से चर्चा करने पर बताये कि इस प्रकार की कार्यवाही आगे भविष्य में भी जारी रहेगा, किसी भी प्रकार के असामाजिक व आपराधिक कृत्यों को नजर अंदाज नहीं किया जाएगा।
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक राजेश जगत, प्र.आर. नेमीचंद पटेल, भीखम साहू, राजकुमार साहू, आर. कृतेश प्रजापति, सूर्यकांत कुर्रे, जलेश रात्रे, मनोज निषाद, कुलेश्वर साहू, रवि सोनवानी, मन्नु साहू की सराहनीय भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *