पाटन। विकासखण्ड पाटन के शासकीय प्राथमिक शाला मुड़पार में ग्राम पंचायत द्वारा शिक्षक की मांग की जा रही थी। ग्रामीणों की मांग पर सहायक शिक्षक सुजीत कुमार नारंग की पदस्थापना की गई। ग्राम पंचायत मुड़पार के सरपंच किशन भारती ने स्कूल में शिक्षक की मांग पूरे किए जाने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं विभाग के प्रति आभार व्यक्त किया है। सहायक शिक्षक सुजीत कुमार नारंग का ग्राम पंचायत द्वारा स्वागत एवं सम्मान किया गया। मौके पर प्रभारी प्रधानपाठक अनिता देवांगन, प्रेमलता मरकाम, अश्वनी कुमार साहू मिथलेश यादव सहित अन्य उपस्थित थे।
मुड़पार के ग्रामीणों ने सहायक शिक्षक का किया स्वागत एवं सम्मान
