ग्राम पंचायत मुचबहाल के ग्रामिणों ने सरपंच एवं सचिव के ऊपर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप.… कहा दुबारा जांच नही होने पर सड़क की लड़ाई लड़ेंगे

✍🏻 रिपोर्टर विक्रम कुमार नागेश गरियाबंद

मैनपुर विकासखंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत मुचबहाल का मामला सरपंच व सचिव के ऊपर ग्रामीणों ने लगाया भ्रष्टाचार का आरोप 14 वें 15 वें वित्त एवं मूलभूत विकास कार्यों को लेकर सरपंच व सचिव को भ्रष्टाचार करने का ग्रामीणों ने लगाया है आरोप। पहले भी कई बार भ्रष्टाचार को लेकर शिकायत की गई है लेकिन अब तक जांच नहीं होने की बात कह रहे हैं । जांच हुई भी है पर ग्रामीण जांच में अब तक संतोषजनक नहीं है।
यहां ग्रामीणों की मानें तो सरपंच सचिव ने करीब 11 लाख तक बिना कार्य किए राशी का गमन करने की बात हो रही है। कुछ मौहल्ले में सी सी सड़क नहीं बनने को लेकर भी ग्रामीण आक्रोश हैं सी सी सड़क निर्माण, नल जल योजना, पुलिया निर्माण, नाली निर्माण, जैसे, चार – पांच बिंदुओं को लेकर 11 जनवरी 2022 को पुनः जनपद सी ई ओ को शिकायत पर जॉच हेतु ग्रामीणों ने आवेदन दिया है।
जब ग्रामीणों के आरोप को लेकर news24carate.com संवाददाता महिला सरपंच के पास पहुंचे तब महिला सरपंच ने कहा कि ये सब आरोप वर्षों से लगाया जा रहा है इसका जॉच एक बार हो गया है जिनका पंचनामा हमारे पास है।
ग्राम पंचायत के उपसरपंच ने कहा कि मैंने सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत आवेदन किया था जिसका अभी तक जानकारी नहीं मिलने की बात कही एवं उपसरपंच का ये भी कहना है कि सरपंच आदिवासी होने के कारण पिछड़ा वर्ग के उप सरपंच को एफ आई आर किया गया और जानकारी नहीं दिया गया l
ग्रामीणों का कहना है अगर जांच नहीं हुई तो चक्का जाम कर धरना प्रदर्शन करेंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *