✍🏻 रिपोर्टर विक्रम कुमार नागेश गरियाबंद
कार को साईड देते मोटरसाइकिल के पहिऐ फिसले,सर में चोट लगने से युवक की मौत
मैनपुर देवभोग नेशनल हाईवे मार्ग में गोहरापदर,कदलीमुडा के पास आज शनिवार को सुबह 9.30 बजे के आसपास एक मोटरसाइकिल सवार युवक कार को साईड देते समय मोटरसाइकिल के चक्के फिसल जाने से नेशनल हाईवे में गिर कर मौत हो गई, युवक के सिर में गंभीर चोट लगने से लगातार रक्त बहने से मौत हो गई।
मामले की जानकारी देते हुए देवभोग थाना प्रभारी बसंत बघेल ने news 24 carate com संवाददाता को बताया घटना 9.30 बजे की आसपास की है मृतक करचिया निवासी मोहम्मद लाईक के रूप में पहचान हुई है पुलिस द्वारा मामले पर कार्रवाई किया जा रहा है
