बेमौसम बारिश से किसान और व्यवसाई परेशान

प्रदीप ताम्रकार धमधा से

धमधा गत 4 दिनों से हो रही असमय बारिश ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है किसानों के साथ व्यवसायियों के व्यवसाय पर भी बुरा असर पड़ा है चना के साथ तिवरा और लाख की फसल के लिए यह मौसम तबाही लेकर आया है अभी यह बारिश गेहूं के लिए फायदेमंद है लेकिन और बारिश हुई तो गेहूं भी बर्बाद हो सकता है धमधा के कृषक लीलाधर वर्मा जाताघर्रा के कृषक विक्कू पटेल प्रदीप वर्मा देवराज वर्मा कहते हैं कि बारिश में चने की फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई है कन्हरपुरी के सरपंच तुलसी वर्मा परसबोड के किसान संतोष साहू ने ग कहा कि क्षेत्र चना और टमाटर के लिए प्रसिद्ध है लेकिन यह बेमौसम बारिश दोनों के लिए संकट लेकर आया है किसानों को इस बारिश से आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है किसानो ने सरकार से मांग की है कि फसलों का निरीक्षण करा कर राहत राशि प्रदान करें ताकि राहत मिल सके वही व्यवसायी कौशल ताम्रकार मोती चंद जैन मनीष अग्रवाल बबला गुप्ता ने कहा कि असमय बारिश के कारण बाजार पूरी तरह ठप्प पड़ा हुआ है मार्केट में ग्राहकी भी कम हो गए हैं लोगों को मौसम के साफ होने का इंतजार है ताकि फसल और व्यवसाय दोनों अच्छी तरह से रफ्तार पकड़ सके किसानों ने सर्वे कर राहत देने की मांग शासन से की है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *