विकास को मिली भाजयुमो में बड़ी जिम्मेदारी नीति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण विभाग के बने प्रदेश प्रभारी

लोकेश्वर सिन्हा

गरियाबंद जिले के भाजयुमो कार्यकर्ता एवं भाजयुमो प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख विकास साहू को भाजपा में बड़ी जिम्मेदारी मिली है। भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने विकास साहू को नीति, अनुसंधान एवं प्रशिक्षण प्रभाग हेतु छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया हैं। भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू की अनुशंसा से यह नियुक्ति हुई है। इसके साथ ही प्रदेश में दो सह प्रभारी भी बनाए गए है। जिसमे भिलाई के राहुल परिहार एवँ सरगुजा से सुश्री नाज़िया खान शामिल हैं। प्रदेश प्रभारियों के साथ सभी जिलों में भी प्रभारियों की नियुक्ति की गई है।
भाजयुमो नीति, अनुसंधान एवं प्रशिक्षण प्रदेश प्रभारी बनने पर भाजयुमो नेता विकास साहू ने भाजयुमो राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या, भाजयुमो छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू का आभार जताया साथ ही पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं का भी आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी उनको दी है। उसे वो पूरे ईमानदारी निष्ठा के साथ निभाएंगे साथ ही पार्टी की मजबूती प्रदान करते हुए आने वाले 2023 के विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत के लिए अपनी टीम के साथ मजबूती से काम करेंगे।
ज्ञात हो कि देश में भाजयुमो के संगठनात्मक संरचना को और अधिक मजबूत करने तथा भाजयुमो के कार्यकर्ताओं को विशेष रूप से प्रशिक्षित करने हेतु नीति अनुसंधान और प्रशिक्षण विभाग का गठन किया गया है। इसके तहत लगातार पार्टी कार्यक्रमों को शतत रिपोर्टिंग और कार्यप्रणाली संरचना हेतु सुझाव, भाजपा शासित और गैर भाजपा शासित राज्यों में पार्टी की स्थिति की विश्लेषण, केंद्र व राज्य के सरकारी योजनाओं का विश्लेषण, घोषणापत्र का विश्लेषण आदि ज़िम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा युवाओं में सहयोग और साझेदारी, विशेष युवा समूह पर शोध, आदिवासी युवाओं को समझना, बूथ स्तरीय प्रशिक्षण, मीडिया अभिव्यक्ति, क्षेत्रीय कार्यशालाएं आदि गतिविधियों का संचालन कर पार्टी को मजबूत करने दिशा काम करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *