खरीफ एवं रबी फसलों के लिये ऋणमान निर्धारित करने जिला सहकारी केंद्रीय बैंक दुर्ग के तकनीकी समूह की बैठक हुई


दुर्ग। जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित दुर्ग से सम्बद्ध जिला दुर्ग, बालोद एवं बेमेतरा के कृषकों को वर्ष 2022-33 के लिये फसल उत्पादन हेतु अल्पकालीन फसल ऋणमान निर्धारित करने आज 14 जनवरी को बैंक के सभागार में जवाहर वर्मा अध्यक्ष जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। बैठक में विभिन्न प्रकार के फसल उत्पादन हेतु कृषि विभाग के तकनीकी विशेषज्ञ एवं उन्नतशील कृषकों द्वारा विचार मंथन किया गया। आमंत्रित सदस्यों द्वारा अपने-अपने सुझाव दिए गए। फसल उत्पादन हेतु प्रति हेक्टेयर होने वाली व्यय के सम्बंध में कृषि विभाग व उद्यानिकी विभाग द्वारा प्रस्तुत जानकारी अनुसार खरीफ व रबी फसलों के लिये वर्ष 2022-23 के लिये मक्का,धान,गेंहू,चना, टमाटर,पपीता इत्यादि फसलों की ऋण की अनुशंसा की गई।
बैठक में श्रीमती अपेक्षा व्यास मुख्य कार्यपालन अधिकारी, सुश्री कुसुम ठाकुर अतिरिक्त मुख्य पर्यवेक्षक, हृदेश शर्मा विपणन अधिकारी, एसके निवसरकर,राजकुमार गुप्ता,रवि ताम्रकार,मोहन हरमुख, गिरीश कुमार दिल्लीवार,परमानंद यादव,उत्तम चंद्राकर, छगन लाल देशमुख,रोशन सिन्हा,प्रकाश वर्मा, बहल वर्मा, मेघराज मढ़रिया,बद्री प्रसाद पारकर,गंगा प्रसाद मढ़रिया,लक्ष्मीनारायन साहू,ढालूराम वर्मा, विनायक ताम्रकार,अजीत चंद्राकर,बीरेंद्र कुमार दिल्लीवार, टुन्ना लाल देशमुख सहित कृषि एवं उद्यानिकी विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *