✍🏻 रिपोर्टर विक्रम कुमार नागेश गरियाबंद
गरियाबंद:-कोरोना संक्रमण काल में लाकडाउन का भय दिखाकर जिले में व्यापारियों द्वारा जमाखोरी व माल का साटेज बताकर अनेक ख़ाद्य्य सामाग्री का रेट बढ़ाकर बेचने की सूचना लगातार लोगो को जिला प्रशासन को मिल रही थी साथ ही लाकडाउन का हल्ला कर गुटखा व गुड़ाखु को ओवर रेट में बेचने का समाचार अखबार में लगातार प्रसारित हो रहा था।
आपदा को अवसर बनाकर जमाखोरी व कालाबाजारी पर नकेल कसने गरियाबंद जिला के कलेक्टर निलेशकुमार क्षीरसागर ने गरियाबंद जिले के गरियाबंद, छुरा,फिंगेश्वर, मैनपुर,व देवभोग के लिए अलग अलग जांच टीम गठित कर दिया है। जिले के पांचों ब्लाक में गठित टीम द्वारा शिकायत पर तत्काल जांच कर कार्यवाही करने का निर्देश दिया गया है।गरियाबंद कलेक्टर निलेशकुमार क्षीरसागर द्वारा टीम गठित करने के बाद अब जिले के लोगो को ओवर रेट से छुटकारा मिलने की उम्मीद है।
